रूस और यूक्रेन के बीच लगातार तीसरे दिन भी जंग जारी है। रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव की तरफ बढ़ रही है। पिछले दो दिनों से छिड़ी जंग में काफी नुकसान हुआ है। कई बिल्डिंगे तबाह हो गईं तो जान-माल का नुकसान भी हुआ। आइए तस्वीरों में देखें रूस-यूक्रेन के बीच लड़ाई की विभीषिका।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही। रूस ने यूक्रेन से सरेंडर करने को कहा है, उधर यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने झुकने से मना कर दिया। जेलेंस्की ने कीव छोड़ने से भी इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि वह आखिरी दम तक रूसी सेना से लड़ेंगे।

1- यूक्रेन में रूसी हमले से एक बिल्डिंग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बिल्डिंग के बाहर खड़ी महिला इस मंजर को देखकर रो पड़ी।

3- रूस और यूक्रेन की लड़ाई में दोनों सेनाओं का काफी नुकसान हुआ है। कीव के पास एक फाइटर विमान मार गिराया गया। हालांकि यह किस सेना का है, इसकी जानकारी नहीं मगर विमान के मलबे को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि युद्घ किस मोड़ पर पहुंच चुका।

5- रूस के एक सैन्य वाहन को यूक्रेनी सेना ने तहस-नहस कर दिया।

7- युद्घ की स्थिति में खुद के साथ-साथ बच्चे को बचाने का प्रयास करती एक मां। वाॅर के दौरान लोगों को बाहर निकलने के लिए मना किया है। ऐसे में लोग बंकरों में छुपे हुए हैं।

9- यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की खुद बाहर आ गए हैं। वह अपने फोन से वीडियो संदेश के माध्यम से हिम्मत न हारने और डटकर मुकाबले करने की बात कर रहे हैं।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari