एक रूसी आर्टिस्‍ट ने येती हिम मानव को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। इस आर्टिस्‍ट ने बताया कि वह एक बेहद अच्‍छे येती से मिला। उस येती ने उसके साथ काफी अच्‍छा व्‍यवहार किया लेकिन यहां इस आर्टिस्‍ट के साथ गल्‍ती सिर्फ इतनी हुई कि उस समय इनके पास कैमरा नहीं था। इसके बावजूद उस येती ने इनको इतना समय दिया कि उतनी देर में इन्‍होंने उसका पूरा स्‍केच तैयार कर लिया।

जब येती ने दिया पोज़
इस आर्टिस्ट का नाम एंड्री ल्यूबहेन्को है। इन्होंने बताया कि उस येती की लंबाई करीब आठ फुट थी। वह येती उतनी देर तक पेड़ के सहारे खड़ा रहा, जितनी देर तक उन्होंने उसका स्केच बनाया। अपनी बात को सच साबित करने के लिए एंड्री ने बताया कि उन्होंने येती (जिसने अपना नाम टा बेन बताया) से कहा कि वह उस स्केच पर अपना साइन कर दे। ताकि वह लोगों के सामने सच साबित कर सके। उन्होंने बताया कि ये सब इतनी जल्दी और तेजी के साथ हुआ कि उनको उससे डरने का समय ही नहीं मिला।
ऐसी थी शारीरिक बनावट
एंड्री ने बताया कि येती करीब 8 फीट, 2 इंच लंबा रहा होगा। इसके साथ उसके शरीर पर गहरे भूरे रंग के बाल थे, जैसे किसी भालू के होते हैं। उसने हाथ में लकड़ी की छड़ी पकड़ी हुई थी। इन सबके बाद उसके शरीर पर सबसे मुख्य चीज उसकी आंखें थीं, जो बिल्कुल इंसानों की आंखों की तरह है। येती से मिलने के बारे में उन्होंने बताया कि उन्होंने जैसे ही येती की उपस्थिति को महसूस किया, वो तुरंत बाहर निकल कर गए। वो पीछे मुड़े तो उन्होंने देखा कि पीछे लकड़ियों की गहराई में वो खड़ा हुआ है और उनसे बात करना चाहता है।    
धीमी सी आवाज में बताया नाम
उसके शरीर का आकार पुरुषों जैसा है। उसकी मसल्स भी काफी अच्छी थीं। उसका चेहरा, उसकी आंखों की तरह काफी आकर्षित करने वाला था। हां, वह उससे बात नहीं कर पाए, लेकिन वह महसूस कर रहे थे, जैसे वो दोनों टेलीपैथी से एकदूजे से बात कर रहे हों। उन्होंने बताया कि उन्होंने उससे उसका नाम पूछा, तो जवाब में वो सिर्फ एक शब्द ही बोला। उसकी आवाज काफी धीमी थी। उसके बाद उन्होंने उसका स्केच बनाया और उसे दिखाया। इसके बाद उसने कुछ ऐसा किया जिससे उनको दोस्ती सा अहसास हुआ।

Hindi News from World News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma