दक्षिण एशिया फ़ुटबॉल फ़ेडरेशन एसएएफ़एफ चैंपियनशिप में भारत ने श्रीलंका को 2-0 से हरा दिया है।


तिरुअनंतपुरम में खेले गए इस मैच में भारत की ओर से दोनों गोल रॉबिन सिंह ने किए। हाफ़ टाइम तक दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर थीं।

भारत का अगला मुक़ाबला अब नेपाल से हैं।पहले हाफ़ में भारत ने गेंद पर क़ब्ज़ा रखा लेकिन श्रीलंका के मज़बूत रक्षण के कारण कोई गोल नहीं हो सका।भारत की ओर से पहला गोल 51वें मिनट में रॉबिन सिंह ने किया।73वें मिनट में रॉबिन सिंह ने ही दूसरा गोल किया।

Posted By: Satyendra Kumar Singh