यूपी की राजधानी लखनऊ में राज्य हज समिति के कार्यालय की बाउंड्री वाल को हाल ही में भगवा रंग में बदल द‍िया गया था। हालांकि‍ मुस्लिम संगठनों के व‍िरोध के बाद इसका रंग अब बदला जा रहा है। इस मामले में कुछ लोग कलर‍िंग करने वाले कर्मचार‍ियों की भूल तो कुछ लोग इसे योगी सरकार का भगवा रंग के प्रत‍ि प्रेम बता रहे हैं। योगी सरकार को रंग का क‍ितना क्रेज यह तो नहीं पता लेक‍िन हां इन जनाब का रेड और व्‍हाइट रंग का क्रेज देखकर आप हैरान हो जाएंगे...


लाल और सफेद रंग बहुत पसंदजी हां आपने लोगों को कुछ खास रंगों के लिए क्रेजी होते हुए देखा होगा लेकिन बेंगलुरू के सवनराज जैसा शायद ही सुना हो। सवनराज बेंगलुरू में रियल स्टेट एजेंट हैं। इन्हें लाल और सफेद रंग बहुत पसंद हैं। इन्होंने अपने घर की दीवारों, पर्दों, कटलरी, कपड़ों के साथ सभी वाहन इन दो रंगों में रंग दिए हैं।टूथपेस्ट भी रेड और व्हाइट रंग में सवनराज लाल और सफेद रंग का टूथपेस्ट भी यूज करते हैं। इतना ही नहीं उनकी हर फैशन ऐसेसरी जैसे, फोन का कवर, घड़ी, कफलिंक, अंगूठी,ब्रेसलेट, की चेन और हेडफोन तक लाल और सफेद रंग का ही है। खास बात तो यह है कि रंगों के दीवानेपन में उनका परिवार भी उनका साथ देता है।
जेल गए लालू पत्नी को करते हैं इतना प्यार, गरीब लालू ने ऐसे थामा था 11 साल छोटी व पैसेवाली राबड़ी का हाथ

Posted By: Shweta Mishra