- यूपी हिंदी संस्थान के साहित्य सम्मान से नवाजे गए साहित्यकार

- सीएम योगी आदित्यनाथ ने साहित्यकारों का किया सम्मान

LUCKNOW:

उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान ने अपने 43वें स्थापना दिवस पर सोमवार को साहित्य सम्मान समारोह का आयोजन यशपाल सभागार में किया। कार्यक्रम में सीएम योगी ने देशभर से आए साहित्यकारों को सम्मानित किया। सीएम ने इस दौरान कहा कि आज बहुत से लोगों ने साहित्य को अलग-अलग खेमों में बांट दिया है। इन लोगों ने ऐसी स्थित पैदा कर दी है कि युवा पीढ़ी के सामने भ्रम की स्थिति पैदा होती है। साहित्यकारों की जिम्मेदारी है कि वे ऐसी स्थितियां न बनने दें।

साहित्य समाज का दर्पण

सीएम योगी ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण है। साहित्य से ही समाज की दिशा तय होती है। लेखनी को खेमे, क्षेत्रीयता या जातिवाद में बांधने का प्रयास करते हैं तो न सिर्फ साहित्य साधना भंग होती है, बल्कि समाज और राष्ट्र को भी क्षति होती है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अटलजी ने हिंदी को नई ऊंचाई और पहचान दी। पीएम मोदी इस सिलसिले को आगे बढ़ा रहे हैं। आप ऐसा साहित्य रचें जिसमें लोक एवं राष्ट्र के कल्याण का भाव निहित हो, समाज को नई दिशा और प्रेरणा मिले। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ। सदानंद प्रसाद गुप्त, निदेशक श्रीकांत मिश्रा आदि मौजूद रहे।

सम्मान करना चाहिए

हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि साहित्य का स्वरूप लोक मंगल और लोक रंजन होना चाहिए। हिंदी को मातृ भाषा मानने वालों का सम्मान करना चाहिए। कार्यकारी अध्यक्ष डॉ। सदानन्द प्रसाद गुप्त ने कहाकि सीएम ने संस्थान के बजट में वृद्धि के साथ ही साहित्य भूषण सम्मान की संख्या भी डबल की है। हिंदी संस्थान द्वारा दिये जाने वाले सम्मान पुरस्कारों की संख्या 147 है। इस साल 136 सम्मान पुरस्कार दिये जा रहे हैं।

भारत-भारती सम्मान डॉ। उषा किरण खान को

समारोह के दौरान भारत-भारती सम्मान से डॉ। उषा किरण खान (5 लाख), लोहिया साहित्य सम्मान से डॉ। मनमोहन सहगल (4 लाख), हिंदी गौरव सम्मान से डॉ। बदरीनाथ कपूर (4 लाख), महात्मा गांधी साहित्य सम्मान से डॉ। श्रीभगवान सिंह (4 लाख), पं। दीनदयाल उपाध्याय साहित्य सम्मान से डॉ। ओम् प्रकाश पांडेय (4 लाख), अवंतीबाई साहित्य सम्मान से डॉ। कमल कुमार (4 लाख), राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन सम्मान से मणिपुरी हिंदी परिषद, इंफाल के प्रधान सचिव अरिबम ब्रज कुमार शर्मा (4 लाख) को सम्मानित किया गया।

साहित्य भूषण सम्मान

पुरस्कार राशि- 2 लाख रुपए

सुरेश प्रकाश शुक्ल, रामदेव लाल विभोर, डॉ। आद्या प्रसाद द्विवेदी, डॉ। श्याम सुंदर दुबे, सुरेश बाबू मिश्र, डॉ। प्रताप नारायण मिश्र, डॉ। रामसनेही लाल शर्मा 'यायावर', डॉ। सूर्यपाल सिंह, चंद्रिका प्रसाद कुशवाहा, डॉ। इंदीवर पांडेय, डॉ। शशि तिवारी, नवनीत मिश्र, जगदीश तोमर, डॉ। बद्री प्रसाद पंचोली, अशोक अग्रवाल, डॉ। भगवान शरण भारद्वाज, डॉ। उषा चौधरी।

यह भी हुये सम्मानित

पुरस्कार राशि- 2 लाख रुपए

- लोक भूषण सम्मान- डॉ। शांत जैन

- कला भूषण सम्मान- मनोज कुमार सिंह

- विद्या भूषण सम्मान- डॉ। जगमोहन सिंह राजपूत

- विज्ञान भूषण सम्मान- डॉ। प्रेमचन्द्र स्वर्णकार

- पत्रकारिता भूषण सम्मान- डॉ। रमेश चंद्र त्रिपाठी

- प्रवासी भारतीय हिंदी भूषण सम्मान- डॉ। उदय नारायण गंगू

- हिंदी विदेश प्रसार सम्मान- डॉ। बंडार मेणिके विजेतुंग

- बाल साहित्य भारती सम्मान- डॉ। भैरूं लाल गर्ग, संजीव जायसवाल 'संजय' एवं सूर्य कुमार पांडेय

- मधुलिमये साहित्य सम्मान- डॉ। वेदप्रकाश पांडेय, पं। श्रीनारायण चतुर्वेदी

- साहित्य सम्मान- रणविजय सिंह

- विधि भूषण सम्मान- ब्रज किशोर शर्मा

सौहार्द सम्मान

पुरस्कार राशि- 2 लाख रुपए

डॉ। सुनील केशव देवधर, डॉ। एचएम। कुमार स्वामी, डॉ। आजाद मिश्र, डॉ। टीसी वसंता, डॉ। राजेंद्र सिंह टोकी, डॉ। अहिल्या मिश्र, डॉ। पी। लता, श्रीमती अलमेलु कृष्णन, डॉ। वेद कुमारी घई, अग्नि शेखर, डॉ। वंशीधर शर्मा, डॉ। भूपेंद्र राय चौधरी एवं ज्ञान प्रकाश टेकचंदानी।

इनका भी हुआ सम्मान

पं। मदन मोहन मालवीय विश्वविद्यालय स्तरीय सम्मान से डॉ। रश्मि कुमारएवं डॉ। विजय कर्ण को सम्मानित किया गया। 2018 में प्रकाशित पुस्तकों पर देय नामित पुरस्कार से देवेंद्र 'देव' मिर्जापुरी, प्रताप नारायण सिंह, अमित कुमार मल्ल, शिवानंद सिंह 'सहयोगी', अशोक रावत, डॉ। चंद्रपाल शर्मा, डॉ। अनिल मिश्र एवं प्रो। शीला मिश्र, सुधीर निगम, सोनी पांडेय, डॉ। क्षमा शंकर पांडेय, राकेश तिवारी, डॉ। कृष्ण बिहारी पांडेय, संजय सिंह, राम लखन शुक्ल, भोजराज सिंह 'भोज', डॉ। कमलेश राय, राधाचरण गुप्त 'चरण', सुनीता सिंह, डॉ। ओम प्रकाश दुबे 'प्रकाश', डॉ। रामकृपाल 'कृपाल', अरविंद कुमार सिंह, डॉ। उषा बनर्जी, प्रताप नारायण शुक्ल, डॉ। हृदय गुप्त, डॉ। रश्मि श्रीवास्तव, डॉ। अशोक कुमार राय, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रो। श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी, संदीप कुमार तिवारी, कृष्ण कुमार मिश्र, आनंद प्रकाश, डॉ। सुभाष चंद्र गुरुदेव, शिव मोहन यादव, डॉ। मंजु शुक्ल, सर्जना पुरस्कार से रवीन्द्र नाथ तिवारी, केदारनाथ शुक्ल, दीनानाथ शुक्ल 'अमिताभ', डॉ। मंजुलता श्रीवास्तव, मदन मोहन 'अरविंद', अनूप शुक्ल, डॉ। अनूप सिंह, तरुण निशांत, उषा सिसोदिया, सोनरूपा विशाल, रौशन एहतेशाम, इंद्रजीत कौर, संजीव कुमार गंगवार, सतीश आर्य, डॉ। मंजरी शुक्ला, रामसागर शुक्ल, डॉ। गोपाल नारायन श्रीवास्तव, विजय शंकर पांडेय, हीरालाल मिश्र मधुकर, अनिता अग्रवाल, डॉ। नरेश अग्रवाल, अनूप बरनवाल, डॉ। राहुल, डॉ। हरजीत सिंह, डॉ। शिवप्रसाद त्रिपाठी, दिनकर चतुर्वेदी, डॉ। नूतन पांडेय सम्मानित हुए।

इन्हें भी मिला सम्मान

साल 2018 के हरिवंश राय बच्चन युवा गीतकार सम्मान से रश्मि शाक्य एवं पं। कृष्ण बिहारी वाजपेयी पुरस्कार से कोमल मौर्या, सूरजभान, आरिफ शमीम, मणि पांडेय एवं प्रीति सरोज सम्मानित किए गए। सुभद्रा कुमारी चौहान महिला बाल साहित्य सम्मान से सुषमा श्रीवास्तव, सोहन लाल द्विवेदी बाल कविता सम्मान से रामकुमार गुप्त, अमृतलाल नागर बाल कथा सम्मान से राकेश चक्र, शिक्षार्थी बाल चित्रकला सम्मान से सुखवंत कलसी, डॉ। रामकुमार वर्मा बाल नाटक सम्मान से सुशील कुमार सिंह, कृष्ण विनायक फड़के बाल साहित्य समीक्षा सम्मान से डॉ। उमेश चंद्र सिर सवारी, जगपति चतुर्वेदी बाल विज्ञान लेखन सम्मान से संतोष कुमार सिंह एवं उमाकांत मालवीय युवा बाल साहित्य सम्मान से अखिलेंद्र तिवारी को सम्मानित किया गया।

Posted By: Inextlive