उत्‍तर प्रदेश में गांधी परिवार के करीबी संजय सिंह ने कांग्रेस पार्टी और राज्‍यसभा सदस्य पद से भी इस्तीफा दे दिया है। संजय सिंह ने यह भी ऐलान किया कि वह बुधवार को भाजपा में शामिल होंगे।


नई दिल्ली (पीटीआई)। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। अमेठी राजपरिवार से ताल्लुक रखने वाले राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है। वह बुधवार को भाजपा का दामन थाम लेंगे। संजय सिंह असम से राज्यसभा सदस्य हैं। फिर से भाजपा में शामिल होंगे संजय सिंहसूत्रों की मानें तो उन्होंने राज्यसभा के सदस्य पद से भी इस्तीफा दे दिया है और राज्यसभा सभापति एम वेंकैया नायडू ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है।संजय सिंह ने आज एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वह बुधवार को फिर से भाजपा में शामिल होंगे। रविशंकर प्रसाद ने राज्यसभा में पेश किया तीन तलाक बिल, चर्चा के दाैरान विपक्ष कर रहा विराेधभाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीते
संजय सिंह 90 के दशक में भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। अमेठी में संजय का नाम और प्रभाव है। संजय सिंह ने हाल ही में सुल्तानपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। हालांकि यहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा की मेनका गांधी ने वहां से जीत दर्ज की थी।

Posted By: Shweta Mishra