- सालों बाद 29 दिन का होगा सावन, शिव भक्ति में लीन हुए पटनाइट्स

- 10, 17 और 24 अगस्त को है अगली सोमवारी, रक्षाबंधन 29 अगस्त को

PATNA: आज पहली सोमवारी है। कहा जाता है कि सावन का महीना भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना है। बरसात के इस महीने में मौसम भी खुशगवार होता है, मौसम में भी शीतलता होती है। बिहार सहित कई राज्यों से लोग भगवान शिव के दर्शन को देवघर जाते हैं। जो नहीं जाते वे अपने आसपास के शिवालयों व मंदिर में दर्शन कर लेते हैं। पटना का माहौल भी अभी से ही भक्तिमय दिखने गला है। कहा जाता है कि सावन महीने में भगवान शिव की अपने भक्तों पर विशेष कृपा रहती है। वे अपने भक्तों के हर कष्टों का निवारण करते हैं।

सावन का है विशेष महत्व

शास्त्रों में कहा गया है कि सावन में सोमवार को शिव की पूजा-अर्चना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। सावन का महीना ही भगवान शिव की अराधना का सबसे खास समय माना जाता है। साथ ही भक्तों को विधि के अनुसार ही शिव की अराधना करनी चाहिए।

ऐसे करें शिव की आराधना

शास्त्रों में कहा गया है कि सावन माह में सिर्फ शिव की आराधना से ही मानव की सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। इसी महीने में शिव की आराधना का विधान है। शिव की आरती कपूर और धूप से करें। पूजा के बाद एक समय ही भोजन करें। यह याद रखें की भोजन में तामसी पदार्थो जैसे मांस मदिरा, प्याज लहसून आदि न हो। सावन महीने में शिव के भक्तों को सात्विक भोजन लेने का ही विधान है। पंडित शशिधर पाठक कहते हैं कि ऊं नम: शिवाय का एक माला जाप भक्तजनों को हर दिन करना चाहिए। इससे जीवन के सारे विकार और कष्ट नष्ट हो जाते हैं।

इस बार ख्9 दिन का होगा सावन

शशिधर पाठक ने बातया कि इस बार कई सालों के बाद सावन का महीना फ्क् के बजाय ख्9 दिन का होगा। पहला सोमवार आज है। क्0, क्7 व ख्ब् अगस्त को सोमवारी होगी। साथ ही इस सावन महीने में विभिन्न त्योहार भी आएंगे। क्ब् अगस्त को हरियाली अमावस्या, क्7 अगस्त को श्रावणी तीज, क्9 को नाग पंचमी और ख्9 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाएगा।

Posted By: Inextlive