बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान नवोदित अभिनेत्री सायशा सहगल के गॉडफादर बन गए हैं। सलमान खान को बॉलीवुड का गॉडफादर माना जाता है। सायशा अभिनेत्री सायरा बानो की रिश्तेदार है। सलमान इन दिनों उनमें कुछ ज्यादा ही दिलचस्पी दिखाने लगे हैं।


फिल्म शिवाय से करेंगी बॉलीवुड में डेब्यूसलमान के सायरा बानो और दिलीप कुमार के साथ काफी करीबी संबंध हैं। अक्सर वो उनके घर आते-जाते रहते हैं। ऐसे ही एक बार सलमान की नजर सायशा पर पड़ गई और उन्होंने एक्टिंग में किस्मत आजमाने की सलाह दे डाली। सायशा अजय देवगन की महत्वाकांक्षी फिल्म शिवाय में नजर आएंगी। शिवाया 2017 में रिलीज होने वाली है। अजय इस फिल्म को निर्देशित भी कर रहे हैं।सायशा के मेंटर हैं सलमान खान
सायेशा मशहूर अभिनेत्री शाहीन बानो की बेटी हैं। वहीं सायेशा के पिता अभिनेता सुमीत सहगल हैं। सलमान की दिलचस्पी को देखते हुए उनकी अगली फिल्म में सायेशा के नजर आने की चर्चा होना भी लाजिमी है। मगर अब तक इसको लेकर कोई कंफर्म खबर सामने नहीं आई है। सलमान उनके मेंटर बन गए है और लगातार उन पर नजर रखे हुए हैं। सायेशा भी सलमान की हर सलाह मान रही हैं। वह लगातार सलमान को अपने करियर को लेकर अपडेट दे रही हैं।

Posted By: Prabha Punj Mishra