Vrishchik Varshik Rashifal 2023 Yearly Horoscope Scorpio Yearly Rashifal 2023 in Hindi : वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023 का पहला महीना यानि जनवरी। अपने नाम के प्रथमाक्षर के अनुसार तोनानीनूनेनोयायीयू जानें अपनी राशि और डॉ. त्रिलोकीनाथ ज्योतिषाचार्य और वास्तुविद के शब्‍दों में पढ़ें अपना संपूर्ण राशिफल।

डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Scorpio Yearly Horoscope 2023 Hindi- Vrishchik Varshik Rashifal 2023 : वृश्चिक राशि : Scorpio Horoscope January 2023 in Hindi: इस माह इस राशि के जातक का समय अनुकूल रहेगा।भागदौड़ का सकारात्मक परिणाम मिलेगा।खिलाड़ियों के लिए भी स्थितियाँ अनुकूल रहेगी। किसी बड़ी प्रतियोगिता में बड़ी विजयश्री मिल सकती है। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। शनि की साढ़े-साती का प्रभाव अभि थोड़ा बना हुआ है। इसलिए गृह कलाह एवं घरेलू परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपयश आदि जैसी परेशानियों का सामना जातक करना पड़ सकता है लेकिन मध्य माह के बाद साढ़े-साती का प्रभाव खत्म होने लगेगा। जिससे जातक को राहत मिल सकती है। जातक अपनी कार्ययोजनाओं का विस्तार करने में सफल हो सकता है। कोई नया कार्य की रुप रेखा बनाने में जातक सफल हो सकता है। व्यवसाय के क्षेत्र में किये गये प्रयास सार्थक होगें।किसी बाहरी व्यक्ति से व्यापार से जोड़ने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। माह के उत्तरार्ध में घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। पारिवारिक स्थिति मिली जुली रहेगी। परिवार के लोगों का सहयोग जातक को मिलता रहेगा।कभी-कभी परिवार में असहमति की स्थिति बन सकती है इसलिए सावधानी बनायें रखें। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा किसी महत्वपूर्ण कार्ययोजना को विस्तार देने में जातक को सफलता मिल सकती है।अध्यात्म के क्षेत्र में भी जातक की रुचि बढ़ सकती है।व्यवसायिक दृष्टि से माह अनुकूल है लेकिन बाजार एवं शेयर मार्केट में माह के उत्तरार्ध में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। हनुमान जी की पूजा से स्थितियाँ अनुकूल होगीं।

Yearly Horoscope 2023 for money and Love Life: आपकी लाइफ में क्‍या शानदार बदलाव लाएगा नया साल, पढ़ें अपना वार्षिक राशिफल

Scorpio Horoscope February 2023 in Hindi: इस माह के मध्य तक स्थितियां बहुत अनुकूल रहेगी।जातक के कार्य-व्यापार में वृद्धि का योग बन सकता है। जातक में साहस की वृद्धि हो सकती है। कर्मठता का विस्तार हो सकता है। आर्थिक मामलों में तेजी से सुधार हो सकता है। जिससे जातक की आर्थिक स्थिति या गति विधियों को ऊँचाई पर ले जाने में सफल हो सकता है। इस बीच माता-पिता के स्वास्थ्य पर थोड़ा प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। किसी नवीन कार्ययोजना को विस्तार देने में जातक सफल हो सकता है। महत्वपूर्ण बड़े लोगों का साथ मिलने से जातक की लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। कोई नवीन कार्ययोजना बनाने में जातक सफल हो सकता है। ईष्ट मित्रों का सहयोग मिल सकता है। अतिथि के आगमन से जातक का मन प्रसन्न हो सकता है। स्वास्थ्य की स्थिति थोड़ी मिलीजुला रहेगी। वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें। खिलाड़ियों के लिए चुनौती के साथ सफल होने का योग बन सकता है।सेने पुलिस एवं साहसिक कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय लगभग अनुकूल रहेगा। जातक यदि सूझ-बूझ एवं कर्मठता से कार्य करेगा तो विशेष उन्नति का योग बन सकता है। सरकारी सेवा से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। प्रमोशन या किसी बड़े पद पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। जमीन-जायजात के मामलों में भी उन्नति का योग बन सकता है। किसी बड़ी एवं मह्त्वपूर्ण कार्ययोजना को अपने पक्ष में करने में जातक सफल हो सकता है। मकान या जमीन खरीदने का प्रबल योग बन सकता है। हनुमान जी की पूजा एवं सुन्दरकाण्ड़ का पाठ करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं।

Scorpio Horoscope March 2023 in Hindi: इस माह जातक के जीवन में भागदौड़ अधिक रहेगी। कार्य अधिकता के कारण जातक को स्वास्थ्यसंबंधित परेशानी का योग बन सकता है। घर परिवार की भी स्थिति थोड़ी चुनौतीपूर्ण रहेगी इसलिए घर परिवार के मामलों में सोच-समझकर ही दखल दें। नहीं तो घरेलू कार्यों को अभी टालने का प्रयास करें। व्यवसायिक दृष्टि से भी माह चुनौतीपूर्ण रहेगा। इसलिए सोच—समझकर ही व्यवापारिक स्थितियों में हाथ लगायें जातक का मन भी थोड़ा अस्थिर रहेगा। क्योंकि कोई कार्य पटरी पर न आने से थोड़ी चिंता बढ़ सकती है लेकिन शभ कर्मों के प्रति जातक की रुचि बढ़ेगी। कभी-कभी अधिक परिश्रम के साथ धन आगमन का योग बन सकता है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धियों से छुटकारा मिल सकता है। सुख उपयोगी पदार्थों जिससे जातक कोई मांगलिक एवं या धार्मिक समारोह में रुचि ले सकता है। कार्य एवं पद प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है। ईष्ट मित्रें का सहयोग मिलने से जातक का कोई बड़ा एवं महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। इस माह घूमने-फिरने से बचें। आयात-निर्यात से जुड़े जातकों के लिए भी कठिनाई से आगे बढ़ने का योग है साहसिक कार्यों से जुड़े जातकों के लिए समय थोड़ा मिलाजुला रहेगा। इसलिए सोच-समझकर ही जोखिम उठायें नहीं तो विषम परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। हनुमान जी की पूजा एवं सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से स्थितियाँ अनुकूल होगीं। व्यवधानों में कमी आ सकती है।

Scorpio Horoscope April 2023 in Hindi: जातक के कार्यो में संघर्ष एवं परिश्रम की अधिकता के कारण कष्टकारी स्थितियाँ बनी रह सकती है लेकिन सूझबूझ से जातक कठिनाईयों को दूर करने में सफल हो सकता है। व्यापार के क्षेत्र में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। इसलिए व्यापार में किसी भी तरह के जोखिम से बचें बहुत सोच-समझकर ही पूँजी निवेश करें। संतान को लेकर जातक की मानसिक चिंता बन सकती है। उनकी पढ़ाई-लिखाई की चिंता को लेकर जातक सफल हो सकता है। भाई बहनों के बीच भी अविश्वास की भावना पनप सकती है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। भाईयों से संपत्ति के बटवारे को लेकर अनावश्यक तर्क वितर्क से स्थितियाँ विषम हो सकती है। इस माह स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी का भी योग है। स्वाश एवं सीने में दर्द बुखार जैसी परेशानी का योग बन सकता है। इसलिए स्वास्थ्य पर विशेष निगरानी बनायें रखें। ईष्ट मित्रों से वैमनस एवं कलेश जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में अनावश्यक भागदौडड से परेशानियाँ बढ़ सकती है।परिवारिक सहयोग न मिलने से जातक के कार्य-व्यापार पर प्रितिकूल प्रभाव पड़ सकता है। भाग्य भी जातक का कम साथ देगा इसलिए सावधानी बनायें रखें। कोई नया कार्य प्रारम्भ करने से बचें। बाजार एवं शेयर मार्केट की दृष्टि से भी समय अनुकूल नहीं है। इसलिए सोच-समझकर ही बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगायें। नहीं तो बड़ी आर्थिक हानि का सामना करना प़ड़ सकता है। हनुमान जी की पूजा या सुन्दरकाण्ड का पाठ करने पर परेशानियों में कमी आयेगी। कुछ बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकते है।

Scorpio Horoscope May 2023 in Hindi: इस माह इस राशि वालों पर चुनौतियाँ खड़ी रहेगीं। कार्य-व्यापार में कठिनाईयाँ आ सकती है लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। संघर्ष की अधिकता बढ़ेगी लेकिन बड़े आय के साधन भी विकसित हो सकते है जिससे जातक की मान प्रितिष्ठा में वृद्धि का योग बन सकता है। निरन्तर सक्रियता एवं कार्य-विस्तार से जातक स्थितियों को ऊँचाई पर ले जाने में जातक को सफलता मिल सकती है। कुछ बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्यों को नई दिशा देने में जातक सफल हो सकता है। बंधु बांधुओं का सहयोग मिल सकता है। जिससे जातक के उत्साह में वृद्धि हो सकती है और नई कार्ययोजना बनाने में जातक सफल हो सकता है। चल अचल संपत्ति में वृद्धि का योग है। उद्योग एवं व्यापार के क्षेत्र में उन्नति का योग है। दामपत्य जीवन में भी स्थितियाँ अनुकूल होगीं। सुखमय जीवन व्यतीत करने में जातक सफल हो सकता है। सामजिक कार्यों में भी रुचि बढ़ सकती है। जिससे जातक की लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। आकस्मिक बड़े धन लाभ का योग बन सकता है।जिससे जातक की मान प्रतिष्ठा में प्रबल वृद्धि का योग बन सकता है। भूमि मकान वाहन या कोई अचल संपत्ति खरीदने का योग बन सकता है। क्रय विक्रय के माध्यम से आर्थिक स्थितियों को ऊंचाई पर ले जाने में जातक सफल हो सकता है। कर्तव्यनिष्ठा एवं लोगों का सहयोग करने से जातक की स्थितियाँ और अधिक सुदृढ़ एवं मजबूत हो सकती है।

Scorpio Horoscope June 2023 in Hindi: इस माह इस राशि वालें जातकों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी उतार-चढ़ाव के कारण विषमकारी स्थितियाँ बनी रह सकती है। जातक के उताले पन के कारण जातक का स्त्री सुख लड़ाई-झगड़े में बदल सकता है। इसलिए सावधानी बनायें रखें।घरेलू जीवन एवं घर के लोगों से भी असहमति की भावना विकसित हो सकती है। इसलिए घरेलू कलाह बढ़ने का योग है। अपने पैतृक स्थान से जातक दूर जा सकता है। सगे संबंधियों का वियोग मिल सकता है। सरकारी सेवा से जुड़े जातकों के लिए प्रमोशन न मिलने या खराब स्थान पर कार्य करने के कारण मानसिक तना कासामने करना पड़ सकता है। जातक के कार्य-व्यापार में भी निरन्तर दबाव बने रहने की स्थितियाँ बन सकती है। अवश्यक खर्च के कारण आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। दामपत्य जीवन में भी दबाव की स्थिति बन सकती है। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है। यह माह चुनौतियों वाला रहेगा इसलिए सावधानी से आगे बढ़ने या कर्म क्षेत्र का चुनाव सही दिशा में करने पर राहत मिल सकती है। सुख-सुविधाओं के चक्कर में अधिक परेशानियाँ जातक को मिल सकती है। आंतरिक पीढ़ा एवं विरोधियों के सक्रिय बने रहने के कारण जातक के लिए चुनौतियाँ खड़ी हो सकती है। इस माह अभी यात्रा पर जाने से बचें नहीं तो बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मंगलवार को लाल वस्तुओं का दान करें एवं शुक्रवार किसी देवी की पूजा करें तो स्थितियाँ पटरी पर आ सकती है।

Scorpio Horoscope July 2023 in Hindi: इस माह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा। भागदौड़ का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। कार्ययोजनाओं को विस्तार देने का अनुकूल समय है। लेकिन तब भी इस माह सावधानी बनायें रखें। यद्यपि प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। लम्बे समय से चले आ रहे आविश्वास का अंत होगा और कोई बड़ी कार्ययोजना का विस्तार करने में जातक सफल हो सकता है। प्रबल स्त्री सुख का योग है। खेल-कूद से जुड़े जातकों के लिए भी समय अनुकूल है। कड़ी एवं बड़ प्रतिस्पर्धा के बीच विजयश्री मिल सकती है। लेकिन सावधानी बनायें रखें। शनि की दृष्टि से के कारण चुनौतियाँ बढ़ सकती है।धन एवं पद के हानि का योग है। नशीले पदार्थों के सेवन में रुचि बढ़ सकती है। कुटुम्ब या पारिवारिक लोगों से असंतोष की भावना बढ़ सकती है। शनि के प्रभाव के कारण भ्रमपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। सोचने-समझने की स्थिति पर भी प्रतिकूल प्रभाव पढ़ सकता है। विद्यार्थियों का मन भी पढ़ाई-लिखाई में कम लगेगा। इसलिए सावधानी बनायें रखें। अधिक परिश्रम के बाद ही स्थितियों में थोड़े सुधार की संभावना बन सकती है। नौकरी पेशा से जुड़े जातकों के लिए समय थोड़ा अनुकूल रहेगा। कार्य-व्यापार को नई दिशा देने का प्रयास जातक कर सकता है। यदि जातक भागदौड़ अधिक कर लेगा तो प्रमोशन या अच्छे स्थान पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। निरन्तर सक्रिय बने रहने से जातक विषम परिस्थितियों को कम करने में सफल हो सकता है। हनुमान जी को चमेली का तेल चढाने से जातक की परेशानियाँ कम होगीं।

Scorpio Horoscope August 2023 in Hindi: इस माह इस राशि वालों का समय माह के प्रारम्भ में स्थितियाँ संतोषजनक रहेगीं।कई बड़े एं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आ सकते है। कार्यों को नई दिशा देने में जातक को सफलता मिल सकती है। घर गृहस्ती के मामलें में सघर्ष के साथ सफलता मिल सकती है। मंगल बुध के घर में प्रवेश करेगा जो कि मानसिक तनाव या परेशानियाँ बढ़ा सकता है लेकिन कार्य-व्यापार से जुड़े जातकों के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बनायेगा। व्यापार को विस्तार देने में जातक अहम भूमिका निभा सकता है । विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी थोड़ी चुनौती खड़ी कर सकते है लेकिन जातक उन चुनौतियों को अपने परिश्रम से अनुकूल करने में सफल हो सकता है। उद्योग धंधो की दृष्टि से स्थितियाँ अनुकूल रहेगीं। जातक अपने कार्ययोजनाओं को विस्तार देने में सफल हो सकता है। घरेलू कार्यों में भी जातक का मन लगेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। स्त्री सुख का प्रबल योग है लेकिन कभी-कभी अनावश्यक तर्क-वितर्क से जातक की स्थितियाँ विषम हो सकती है इसलिए सावधानी बनायें रखें। देश-विदेश की यात्रा का भी योग है। आयात-निर्यात से जुड़े जातकों के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बन सकती है। जातक को बड़ा लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए संघर्ष के साथ आगे बढ़े का योग है। बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। गणेश जी की पूजा करने से अशुभ फलों का नाश होगा और शुभ फलों की वृद्धि हो सकती है।

Scorpio Horoscope September 2023 in Hindi: इस माह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। जहाँ एक तरफ वहीं दूसरी तरफ जातक अपनी सूझ-बूझ से संघर्षों को पटरी पर लानें में सफल हो सकता है। कार्ययोजनों को विस्तार देने में जातक को कठिनाईयाँ आ सकती है लेकिन जातक अपनी क्रियाशीलता से संघर्षों को पटरी पर लाने में बहुत कुछ सफल हो सकता है। निरन्तर सक्रिय बने रहने के कारण जातक विषम स्थितियों को भी साधने में सफल हो सकता है। कार्य-व्यापार की दृष्टि से सप्ताह अनुकूल रहेगा। आर्थिक योजनाओं को विस्तार देने में जातक सफल हो सकता है। कानूनी मामलों में कुछ चनौतियाँ आ सकती है। जिसको पटरी पर लाने में अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। रचनात्मक कार्यों में भी जातक को सफलता मिल सकती है। साहित्य कला संगीत से जुड़े जातकों के लिए यह माह अनुकूल रहेगा। सरकारी कर्मचारियों के लिए अधिक कार्य करने की स्थिति बन सकती है। कार्यभार बढ़ने से थोड़ी परेशानी आ सकती है।प्राइवेट नौकरी से जुड़े जातकों के लिए भी कार्य कीअधिकता रहेगी। लेकिन जातक अपने ईष्ट मित्रों या सहयोगियों के द्वारा कार्य कोअनुकूल बनाने में सफल हो सकता है। घर परिवार की स्थितियाँ भी मिलीजुली रहेगी। इसलिए पारिवारिक मामलों को सोच-समझकर ही हाथ लगायें। व्यवसायिक दृष्टि से समय अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

Scorpio Horoscope October 2023 in Hindi: यह माह जातक के लिए थोड़ा संघर्ष वाला रहेगा। प्रेम संबंधों में भी उतार-चढ़ाव के कारण चिंताग्रस्त स्थितियाँ बन सकती है लेकिन मंगल की दृष्टि कही न कही मजबूत होने से औऱ केतु की उपस्थिति के कारण जातक बड़े लाभ की स्थिति में पहुँच सकता है। अतिथि आवागमन की स्थिति बन सकती है। देश-विदेश की यात्रा का भी योग है। जातक सरकार से कोई बड़ा अनुदान प्राप्त करने में सफल हो सकता है सरकारी सेवा से जुड़े जातकों के लिए भी समय अनुकूल है। प्रमोशन या अच्छे स्थान पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। बौद्धिक क्षेत्र से जुड़े जातको के लिए समय अनुकूल रहेगा। जातक अपने कार्ययोजनाओ को विस्तार देने में सफल हो सकता है। व्य़वापार की दृष्टि से समय अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। सुख-सुविधा की दृष्टि से माह अनुकूल है। अच्छे मकान एवं वाहन का सुख मिल सकता है। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी थोड़ी बहुत कठिनाई खड़ा कर सकते है लेकिन जातक यदि सोच-समझकर क्रियाशील बना रहेगा तो हर परिस्थिति को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। गणेश जी की पूजाएवं हनुमन जी का दर्शन करने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है। परेशानियों कमी आ सकती है।

Scorpio Horoscope November 2023 in Hindi: इस माह इस राशि वालों के लिए माह के मध्य तक चुनौतियाँ बनी रह सकती है। कड़ी मेहनत के बाद भी कारोबारी क्षेत्र में स्थितियाँ जस की तस रह सकती है और पूरी तरह मानसिक तनाव वाला समय रहेगा। अनावश्यक भागदौड़ के कारण थकान बढ़ती जा सकती है। जिससे जातक के सामने चुनौतियाँ खड़ी हो सकती है। मध्य तक लाख परिश्रम और अत्यधिक थकान के कारण स्थितियाँ बहुत अनुकूल न होने स जातक तनाव में आ सकता है लेकिन माह के मध्य के बाद मंगल की मजबूत स्थिति जातक के संघर्षों एवं प्रयासों को अनुकूल परिस्थितियाँ मिलने लगेगीं। जिससे जातक के तनाव में कमी आयेगी। और जातक ऊँचाई पर पहुँचने का योग बन सकता है। खिलाड़ियों के लिए भी अनुकूल अवसर मिलने लगेगें। किसी बड़ी एवं महत्वपूर्ण प्रतिस्पर्धा में सप्ताह के मध्य के बाद विजयश्री मिल सकती है। जिससे जातक की लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है और मान-सम्मान भी बढ़ सकता है। सेना पुलिस एवं सुरक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल है प्रमोशन आदि का लाभ मिल सकता है। जिससा जातक की क्रियाशीलता में वृद्धि हो सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल रहेगा। बाजार एवं शेयर मार्केट में मध्य माह के बाद पैसा लगायेगें तो लाभपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। माह के प्रथम सप्ताहों में पैसा लगाने पर आर्थिक नुकसान की स्थिति बन सकती है इसलिए सावधानी बनायें रखें। हनुमान जी की पूजा से स्थितियाँ अनुकूल होगीं।

Scorpio Horoscope December 2023 in Hindi: इस माह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। जातक का महत्व बढ़ेगा। जातक अपनी कर्मठता एवं सूझ-बूझ से अपनी साख बढ़ाने में सफल हो सकता है। निरन्तर कार्ययोजनाओं का विस्तार करने से जातक विशेष प्रसिद्धि प्राप्त कर सकता है। जातक यदि राजनीति में होगा तो खूब बढ़चढ़कर सामाजिक कार्यों में भाग ले सकता है जिससे जातक की लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती ह। जातक अपने क्रियाकलापों से स्थिति को और बेहतर बना सकता है। सरकारी सेवा से जुड़े जातकों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। जातक निरन्तर प्रयत्नशील बना रहेगा तो स्थितियाँ विशेष उन्नतिशील एवं लाभकारी सिद्ध हो सकता है। सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन या अच्छे स्थानों पर कार्य करने से उनका मान-सम्मान बढ़ सकता है। उनकी लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। सुख-सुविधाओं की दृष्टि से यह माह अनुकूल रहेगा। घर में मागंलिक कार्य सम्पन्न होने का योग बन सकता है। घर में कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हो सकता है। क्रियाशीलता एवं कर्मठता के कारण बाजार में भी जातक अपनी पैठ बनाने में सफल हो सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। सूर्य को जल दें और सुन्दरकाण्ड़ का पाठ करें तो जातक की स्थितियाँ और अधिक अनुकूल हो सकती है।

Posted By: Chandramohan Mishra