आज बड़े पर्दे पर उतर ही आए एम एस धोनी। कहने का मतलब है कि रिलीज हो गई है इंडियन क्रिकेट टीम के कप्‍तान एम एस धोनी पर बनी फिल्‍म। फिल्‍म की रिलीज के साथ इससे जुड़ी एक बेहद रोचक चीज याद आती है। वह ये कि जिस समय डायरेक्‍टर नीरज पांडेय ने इस बायोपिक को बनाने का फैसला किया था लोगों की नजरें टिकी थी फिल्‍म के हीरो पर। थोड़े ही समय में लोगों को मालूम पड़ गया कि एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत करेंगे इनके रोल को प्‍ले। ये खबर कई लोगों को अच्‍छी नहीं लगी। कारण था कि सुशांत अभी लोगों के बीच इतने हिट्स नहीं दे पाए थे। वहीं फिल्‍म बनने के बाद जैसे ही इसका पहला ट्रेलर रिलीज हुआ हर कोई नीरज के फैसले को मान गया। अब सभी यही कह रहे हैं कि सुशांत से अच्‍छा और कोई एक्‍टर धोनी के रोल को प्‍ले नहीं कर सकता था। इसका भी एक बड़ा कारण है। कारण है कि असल जिंदगी में भी सुशांत और धोनी की जिंदगी में कई बातें एक सी हैं। तभी तो सुशांत पूरी तरह से फिट बैठ गए उनके किरदार में। आइए जानें क्‍या है धोनी और सुशांत की जिंदगी में एक जैसा।


2 . पिता के साथ फॉर्मल रिलेशन : धोनी और सुशांत दोनों का ही अपने-अपने पिता से शुरू से बेहद फॉर्मल रिलेशन रहा है। दोनों के ही पिता अपने बच्चों को गर्वनमेंट जॉब में देखना चाहते थे। वहीं दोनों ही स्टार्स के ख्वाब कुछ दूसरे थे। फर्क सिर्फ इतना है कि एक खेल में नाम कमाना चाहता था तो दूसरा एक्टिंग की दुनिया में। आखिर में दोनों ने अपने ख्वाब को ही पूरा किया। 4 . बहनों का मिला सपोर्ट :


क्रिकेट के उस्ताद महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी को संवारने में उनकी बहन जयंती गुप्ता ने काफी अहम रोल प्ले किया। वहीं सुशांत सिंह राजपूत भी अपनी चार बहनों के बाद सबसे छोटे भाई हैं। उनकी एक बहन स्टेट लेवल क्रिकेटर भी हैं। वह सुशांत के लिए काफी स्पेशल भी है। कुल मिलाकर दोनों की बहनों का बहुत बड़ा सपोर्ट रहा दोनों के कॅरियर मेकिंग में। 6 . अपने सपनों से कभी नहीं मोड़ा मुंह :  

अपनी-अपनी फील्ड के दोनों ही सितारों को यहां तक पहुंचने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा। दोनों को ही अपनी फैमिली का लिमिटेड सर्पोट मिला। अब सपने तो बड़े थे ही। इसके बावजूद दोनों अपनी-अपनी मेहनत में लगे रहे और आगे बढ़ते रहे। ऐसे में दोनों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। फिर ये दोनों ही अपने-अपने रास्ते से पीछे नहीं हटे। 8 . दोनों के ही स्ट्रगलिंग डेज़ में लड़े नैना : अब इसे इत्तेफाक ही कहेंगे कि धोनी ने भी अपनी गर्लफ्रेंड प्रियंका झा को अपने स्ट्रगलिंग डेज़ के दौरान डेट करना शुरू किया था। दोनों एक-दूसरे से मिलते रहे, लेकिन 2002 में हुए एक्सिडेंट में उन्होंने प्रियंका को हमेशा के लिए खो दिया। उसके बाद इनकी शादी हुई साक्षी सिंह रावत से। ठीक ऐसे ही सुशांत भी अपने सीरियल 'पवित्र रिश्ता' की शूटिंग के दौरान को-स्टार अंकिता लोखंडे के करीब आए। दोनों काफी समय तक लिव-इन में भी रहे। इसके बावजूद दोनों का रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सका और दोनों अलग हो गए।Bollywood Newsinextlive fromBollywood News Desk

Posted By: Ruchi D Sharma