- फतेहपुरसीकरी सीट पर सीमा और पक्षालिका होंगी आमने-सामने

- दोनों के पास ही है राजनीतिक तर्जुबा

- एक अपनी सत्ता को दोबारा चाहती है तो दूसरी उसे अपना बनानी चाहती है

agra@inext.co.in

AGRA। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट फतेहपुरसीकरी पर पहली बार एक ही सीट पर दो महिलाएं चुनावी रण में एक दूसरे को चुनौती दे रही हैं। जहां एक अपनी सत्ता को बचाना चाहती है वहीं दूसरी सत्ता को अपनाना चाहती हैं। दोनों के पास राजनीतिक तर्जुबा भी है और लोगों से जुड़ने की खासियत भी है।

पहले दो सीटों से थी तीन महिलाएं

आगरा और फतेहपुरसीकरी सीट पर पहले तीन महिलाएं खड़ी हुई थीं। आगरा सीट से सपा की टिकट पर सारिका बघेल मुकाबला कर रही थी। फतेहपुरसीकरी से बसपा से सीमा उपाध्याय और सपा से पक्षालिका सिंह चुनावी संग्राम में एक दूसरे का मुकाबला कर रही हैं। पिछले दिनों आगरा से सारिका बघेल का टिकट काट कर महाराज सिंह धनगर को दे दिया गया। अब चुनावी मैदान में दो महिलाएं ही बची हैं।

सीमा को मिला दूसरा मौका

सीमा उपाध्याय फतेहपुरसीकरी सीट पर दूसरी बार चुनाव लड़ रही हैं। ख्009 में हुए लोकसभा चुनावों में जीतकर वे सांसद बनी थीं। पक्षालिका सिंह पहली बार इस सीट पर अपना भाग्य आजमा रही हैं। सीमा उपाध्याय इससे पहले हाथरस में जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी हैं, वहीं पक्षालिका सिंह फिलहाल कॉपरेटिव बैंक की चेयरपर्सन हैं।

पक्षालिका के पास है मौका

इस सीट पर पक्षालिका सिंह के पति राजा अरिदमन सिंह भाजपा से ख्009 में अपना भाग्य आजमा चुके हैं। उस समय उन्हें हार का स्वाद चखना पड़ा था। वे इस सीट को पाने की दौड़ में तीसरे नंबर पर रहे थे। ऐसे में पक्षालिका के पास इस सीट को हथियाने का यह अच्छा मौका है।

यहां आधी आबादी का जलवा

फतेहपुरसीकरी सीट पर भ्0 प्रतिशत से अधिक महिला वोटर हैं। जिले में लगभग फ्क् लाख वोटर हैं तो क्म् से क्7 लाख वोटर अकेले फतेहपुरसीकरी में ही हैं। जानकारों के मुताबिक, यहां फ्भ् से ब्0 परसेंट महिला वोटर हैं।

दोनों में है कुछ ना कुछ खासियत

सीमा उपाध्याय जहां ब्राह्मण वोट बैंक का चेहरा है, तो पक्षालिका सिंह बाह विधानसभा सीट का चेहरा है। बाह विधानसभा सीट भदावर राजघराने की सीट मानी जाती है। यहां केवल एक बार ही बसपा ने परचम फहराया है।

दोनों में है चुनावी समझ

सीमा उपाध्याय के पास जहां इस सीट पर पांच साल का तर्जुबा है वहीं पक्षालिका सिंह भी राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़ी हुई हैं। सीमा उपाध्याय इस सीट पर अपने द्वारा कराए गए कार्यो को जनता के सामने रखेंगी तो पक्षालिका सिंह अपनी रॉयल स्टाइल से वोटरों को लुभाने की कोशिश करेंगी। हालांकि ख्0क्ख् में खेरागढ़ विधानसभा सीट से खड़ी हुईं पक्षालिका सिंह को हार देखनी पड़ी थी।

Posted By: Inextlive