वर्तमान में देश में गौमाता की सुरक्षा को लेकर हाय तौबा मची हैं। ऐसे में गौ माता के महत्‍व और उसकी रक्षा को लेकर इधर कुछ समय से कुछ खास कदम उठाए जा रहें। हाल ही में कोलकाता में गौ माता को बचाने के लिए एक नायाब तरीका सामने आया है। गौ सेवा परिवार का यह नया आईडिया सेल्‍फी विद गौमाता सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से फेमस हो रहा है।

अनोखा तरीका निकाला
कोलकाता में गौ सेवा परिवार ने दीपावली के करीब गाय को बचाने का एक बड़ा अनोखा तरीका निकाला। उसने इस मुहिम में यूथ को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने और उन्हें जागरूक करने के लिए आज के सेल्फी क्रेज को हथियार बना लिया है।


#SelfieWithCow
n #SelfieWithDaughter pic.twitter.com/P0DQC4wr9o

— Sachin (@sachinw79) December 5, 2015
सोशल मीडिया पर क्रेज

इसमें गौमाता के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया या फिर अपनो के साथ शेयर करना होता है। जिससे कि अब लोग गौमाता के साथ, व्हाट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर आदि पर अपनी तरह तरह की तस्वीरें पोस्ट कर रहें हैं।

गौ माता की रक्षा हो, पालन हो। #SelfieWithCow #ITRTG pic.twitter.com/KgTX81OmkH

— हर्षवर्द्धन (@Harshvardhan_km) November 13, 2015


करीब से जानने का मौका

गो सेवा परिवार का मानना है कि इससे यूथ एक दूसरे को देखकर काफी मोटिवेट व क्रेजी होंगे। इस तरह से वह गौमाता की रक्षा करने व उनके महत्व को और करीब से जानने की कोशिश करेंगे। इस तरह से गौमाता की रक्षा हो सकेगी।

 

#selfiewithgomata pic.twitter.com/V6ztI5fzGa

— Nitin R Shankar (@Brahmaasmi) December 21, 2015inextlive from Spark-Bites Desk

Posted By: Shweta Mishra