नेपाल में कन्‍याओं को देवी मानने की प्रथा तो हमेशा से रही है लेकिन अभी हाल ही में एक अनोखी देवी का रूप देखने को मिला है। जिस कन्‍या को देवी का अवतार माना जा रहा है उसकी आंखे गाय और आवाज बतख जैसी है। 7 साल की यह बच्‍ची वहां पर आकर्षण का केंद्र बनी है...


यौवन की दहलीज पर नेपाल में धार्मिक रिवाजों के चलते कन्याओं को देवी मानने की प्रथा तो पूरी दुनिया में चर्चित हैं। यहां देवी मानी जाने वाली कन्याओं की काफी देख-रेख की जाती है, लेकिन जब ये कन्याएं यौवन की दहलीज पर कदम रखती हैं तो सब बदल जाता है। ये 'देवियां' एक सामान्य जीवन जीने लगती हैं, लेकिन हाल ही में यहां पर एक कन्या को जिस आधार पर देवी का दर्जा दिया गया है यह थोड़ा अलग है। नेपाल के पाटन शहर यूनिका नाम की 7 साल की लड़की को सिर्फ इसलिए देवी माना जा रहा है कि उसकी आंखों की पलकें गाय की तरह है। याचिका दायर की गई
हालांकि यहां की इस देवी माने वाली प्रथा का बहुत से लोग विरोध भी करते हैं। सुप्रीम कोर्ट में कन्याओं को देवी का दिए जाने वाली प्रथा के खिलाफ याचिका भी दायर की जा चुकी है। हस संबंध में याचिकाकर्ताओं का कहना है कि यहां पर धर्म और प्रथा के नाम पर यह बाल मजदूरी कराई जाती है। इस दौरान बच्चों का मासूम सा बचपन कहीं खो जाता है। देवी बनने के बाद बच्चियों को खेलने तक की आजादी नही होती है। वह अंधविश्वास के अंधेरे नियमों में जीने को मजबूर हो जाती हैं।

Spiritual News inextlive from Spirituality Desk

Posted By: Shweta Mishra