आज भी यौन संबंधों पर सार्वजनिक बात करना भारतीय समाज में एक वर्जित विषय है। इसके बावजूद बाहरी तौर पर इस पर बदलाव होता नजर आ रहा है। ऐसे में विवाह से पहले शरीरिक नजदीकियों के बारे में भारतीय लड़किया क्‍या सोचती है और क्‍या उनके विचारों में कोई बदलाव आया है ये सवाल अक्‍सर जहन में आता है। हाल ही में एक सर्वे में कुछ बातें सामने निकल कर आईं। आइये जानते हैं क्‍या हैं इस बारे में लड़कियों के विचार।

नहीं रहा टैबू
सबसे पहली चीज तो ये सामने आयी कि अब लड़किया सेक्स पर बात करने में हिचकिचाती नहीं हैं और खुल कर बोलती हैं। पहले उनकी राय जानना तो दूर उनसे इस टॉपिक पर बात करना ही दूभर था पर अब वो ना सिर्फ इसका महत्व जानती हैं बल्कि इसे टैबू ना समझ कर स्पष्ट रूप से अपने विचार देती हैं।
बुरा नहीं है शादी से पहले शारीरिक संबंध
ज्यादातर लड़कियों ने इस सर्वे में स्वीकार किया कि अगर आप सहज हैं तो शादी से पहले ऐसे संबंधों में कोई बुराई नहीं है। ये व्यक्तिगत पसंद नापसंद का विषय है। ये जरूर है कि लड़कियों ने कहा की फैसला सोच समझ कर लें क्षणिक आवेश में नहीं।
पछतायें नहीं
इस बात को सही मानने के बावजूद लड़कियों ने ये जरूर कहा कि भले ही संबंध बनाने में कोई बुराई नहीं है पर भावना में बह कर ऐसा करना गलत है और इससे भी ज्यादा गलत है ऐसा करने के बाद पछताना। अगर आपने सोच कर फैसला किया है तो बाद में उस पर अफसोस जाहिर करके पछतायें नहीं।

खुद क्या करेंगी इसका साफ जवाब नहीं
जिन लड़कियों ने इस पर अपनी राय देते हुए ये कहा कि ऐसा करने में कोई बुराई नहीं है वो भी खुद ऐसा करेंगी इसका साफ जवाब नहीं दे पायीं। उन्होंने ये तो कहा कि इस आधार पर किसी लड़की को जज करना गलत है और ये लड़की व्यक्तिगत पसंद है पर ये साफ नहीं किया कि अगर उनको फैसला करना पड़ा तो वे क्या करेंगी।
कुछ को नहीं लगा सही
भले ही सोच बदली है और इस बारे में ज्यादातर लड़कियों ने शादी से पहले सेक्स को बुरा नहीं माना पर  फिर भी कुछ का कहना था कि सेक्स रिलेशन शादी के बाद ही ठीक हैं क्योंकी ये एक तरह का लाइसेंस है। वहीं शादी के पूर्व संबंधों को गलत ना मानने वाली भी कई लढ़कियों का कहना था कि बेहतर यही होगा की शारीरिक संबंध शादी के बाद ही बनाये जायें हालाकि वे इसे बुरा नहीं मानतीं पर रिस्क तो रहता ही है।

inextlive from Relationship Desk

Posted By: Molly Seth