बाॅलीवुड एक्टर शाहरुख खान आज 57 साल के हो गए। हमेशा की तरह इस बर्थडे पर भी उनके बंगले मन्नत के बाहर फैंस आधी रात को पहुंच गए। इस दाैरान शाहरुख ने सिग्नेचर पोज और वेव करते हुए फैंस को थैंक्स बोला।

मुंबई (आईएएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान आज अपना 57 बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। किंग खान के बर्थडे को लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। हर साल की तरह मुंबई के बांद्रा इलाके में 'डॉन' स्टार के आवास मन्नत के बाहर हजारों प्रशंसक नजर आए। सोशल मीडिया पर शाहरुख को बर्थडे की विशेज देने के लिए दुनिया भर से फैंस के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। कई लोगों ने मिठाई, टी-शर्ट और शाहरुख के बड़े-बड़े पोस्टर भी साथ रखे थे।

शाहरुख खान ने दिया सिग्नेचर पोज
किंग खान के लिए उनके फैंस का प्यार प्यार ऐसा है कि उन्होंने आधी रात से सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार किया। उनकी इच्छा तब पूरी हुई जब बुधवार को अपना 57 वां जन्मदिन मनाने वाले शाहरुख खान बंगले के बाहर आए और एक सिग्नेचर पोज दिया।सुपरस्टार ने अपने फैंस को उन पर विश्वास करने और उन पर प्यार बरसाने के लिए थैंक्स दिया। काले रंग की टी-शर्ट पहने नजर आए शाहरुख के साथ उनका सबसे छोटा बेटा अबराम भी था।

किंग खान इन फिल्मों में आएंगे नजर
शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की नेक्स्ट एक्शन थ्रिलर फिल्म 'पठान' में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ दिखाई देंगे। यह फिल्म 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगू में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके अलावा उनके पास राजकुमार हिरानी की आने वाली फिल्म 'डंकी' भी पाइपलाइन में है। इसमें वह तापसी पन्नू के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा उनकी एक फिल्म 'जवान' भी है।

Posted By: Shweta Mishra