शेन वार्न के निधन के बाद क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई। श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट खेल रहे पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली भी वार्न के निधन से हैरान हैं। विराट का कहना है कि जिंदगी का कभी कुछ भरोसा नहीं।

मोहाली (एएनआई)। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और बल्लेबाज विराट कोहली ने शनिवार को ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर के 52 वर्ष की आयु में निधन के बाद शनिवार को शेन वार्न को श्रद्धांजलि दी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने स्पिनर शेन वार्न के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे क्रिकेट की दुनिया में बहुत बड़ी क्षति बताया और उन्होंने यह भी कहा कि वार्न ने पूरी नई पीढ़ी के क्रिकेटरों को प्रेरित किया और उन्होंने गेंद से चमत्कार किया।

क्रिकेट की दुनिया में बहुत बड़ी क्षति
रोहित शर्मा ने बीसीसीआई के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो में कहा, "शेन वार्न के निधन की खबर सुनकर बिल्कुल स्तब्ध हूं। यह हमारी क्रिकेट की दुनिया में बहुत बड़ी क्षति है। और हम सभी क्रिकेट की दुनिया में उनके योगदान को समझते हैं। उन्होंने क्रिकेटरों की पूरी नई पीढ़ी को प्रेरित किया और उन्होंने गेंद से चमत्कार किया। हम सभी इसके बारे में जानते हैं। तो यह एक बहुत बड़ी क्षति है, आप जानते हैं जैसे ही हमें सुनने को मिला, यह बहुत दुखद और बेहद दुखद था। लेकिन मैं सिर्फ उनके परिवार, उनके तीन बच्चों और उनके प्रति संवेदना देना चाहता हूं।”

"Life is fickle and unpredictable. I stand here in disbelief and shock."@imVkohli pays his tributes to Shane Warne. pic.twitter.com/jwN1qYRDxj

— BCCI (@BCCI) March 5, 2022

सदमे में हैं विराट कोहली
स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भी दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न के दुर्भाग्यपूर्ण निधन पर शोक व्यक्त किया, उनके निधन को अप्रत्याशित और हैरान करने वाला बताया और वह अभी भी इस खबर से सदमे में में हैं। विराट कोहली ने कहा, "हमें कल रात शेन वार्न के निधन के बारे में दुखद समाचार मिला। जिंदगी का कुछ भरोसा नहीं, हम आज अपने वर्तमान को सही करने में लगे हैं। मगर जीवन कितना अप्रत्याशित है। हमें बस उन सभी पलों के लिए आभारी होना चाहिए जो हम जीते हैं। 52 वर्ष की आयु में गुजरना एक ऐसी चीज है जो पूरी तरह से है अप्रत्याशित है। वह बहुत जल्दी चले गए। मैं यहां हैरान और सदमे में खड़ा हूं।"

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari