सुपरस्टार शशि कपूर के फ्लॉप बेटे, करतें हैं अब ये काम
कई सालों से हिंदी सिनेमा व दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले एक्टर शशि कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनकी सुपरहिट फ़िल्में हमें समय-समय पर उनकी याद जरूर दिलाती रहेंगी। बता दें कि सोमवार यानी 4 दिसंबर को मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांसे ली। आज हम उनके बेटे करन कपूर के काम-काज के बारे में बताने जा रहे हैं।
बच्चों की मर्जी का काम पृथ्वीराज कपूर के बेटे और शम्मी कपूर, राज कपूर के भाई शशि कपूर ने ब्रिटिश मूल की थियेटर आर्टिस्ट जेनिफर केंडल से शादी की थी। बता दें कि जेनिफर की मौत के बाद शशि कपूर ने अपने तीनों बच्चों कुनाल कपूर, करन कपूर और संजना कपूर की परवरिश बहुत अच्छे से की। यहां तक उन्होंने अपने बच्चों को अपने फैसले खुद लेने के अधिकार दिए। शायद यही कारण है कि शशि के तीनों बच्चे फिल्मी दुनिया से बहुत अलग हैं।