क्यूटनेस से भरपूर शहनाज गिल ने इस बार सोशल मीडिया पर ग्लैमर का तड़का लगाया है। शहनाज ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की है जिसमें वह रेड कलर की ड्रेस पहने अपनी अदाएं दिखाती हुई नजर आ रही हैं।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं। शहनाज जो भी पोस्ट करती है वह कुछ ही समय में वायरल हो जाता है। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहनाज के कितनी फैन फालोइंग है। इस बार शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम पर ग्लैमर का तड़का लगाया है। एक रील पोस्ट करते हुए शहनाज ने रेड कलर की ड्रेस में खूब दिल जीतने वाली अदाएं दिखाई है।

View this post on Instagram A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)


फैंस लुटा रहे प्यार
शहनाज की इस रील पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहें हैं। शहनाज के एक फैन ने रील पर कमेंट करते हुए लिखा कि जो शहनाज से जले वो थोड़ा साइड से चले। वहीं एक दूसरे फैन ने लिखा कि हॉटनेस ओवरलोड। आपको बता दें कि शहनाज ने इससे पहले एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें शहनाज बारिश का लुत्फ उठाते हुए गाना गाती हुई नजर आ रही थी।
जल्द ही बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू
शहनाज गिल जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। शहनाज को आखिरी बार पंजाबी फिल्म हौंसला रख में दिलजीत दोसांझ के साथ देखा गया था। खबर है कि वह बहुत जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। अभिनेता सलमान खान से शहनाज की नजदीकियों की वजह से फैंस कयास लगा रहे हैं कि वह सलमान की अगली फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' में नजर आएंगी।

Posted By: Kanpur Desk