- सोमवार को ही मायके से बुलाकर लाया था पत्‍‌नी को

- शमसाबाद के गढ़ी जहान सिंह की घटना

आगरा: पत्‍‌नी से झगड़े के बाद पति के सिर खून सवार हो गया। उसने तमंचे से पत्‍‌नी के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद कनपटी पर गोली मारकर अपनी भी जान दे दी। शमसाबाद के गढ़ी जहान सिंह निवासी 32 वर्षीय राजमिस्त्री संजय पुत्र गोपाल की शादी 12 वर्ष पहले धौलपुर निवासी 30 वर्षीय सुमन से हुई थी। उनके नौ वर्षीय बेटा विपिन और पांच वर्षीय मनु हैं। शादी के बाद संजय और सुमन अक्सर झगड़ा होता था। 10 दिन पहले सुमन बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। सोमवार शाम को संजय पत्‍‌नी और बच्चों को लेकर घर आया था। सोमवार को घर आकर झगड़ा हो गया।

मंगलवार सुबह पिता गोपाल काम पर चले गए। मगर, संजय घर पर ही रह गया। घर में पति-पत्‍‌नी के अलावा मां शांति और दोनों बच्चे घर में थे। शाम साढ़े पांच बजे शांति देवी ने संजय के कमरे से गोली चलने की आवाज सुनी। वे चीखती हुई कमरे की ओर भागी। पड़ोसी भी आ गए। इसी बीच एक और गोली चल गई। कमरे में जाकर देखा तो दोनों के लहूलुहान शव फर्श पर पड़े थे। दोनों की कनपटी पर गोली लगने से बड़ा घाव था।

सीओ फतेहाबाद प्रभात कुमार, एसओ शमसाबाद अरविंद सिंह निर्बाल मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट और खून के नमूने लिए। संजय के शव 315 बोर का तमंचा पड़ा था। एसओ शमसाबाद अरविंद सिंह निर्बाल ने बताया कि अभी किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है।

Posted By: Inextlive