Yodha Day 5 Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा दिशा पाटनी और राशि खन्ना अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म योद्धा को लेकर आ चुके हैं। जहां एक तरफ फैंस इस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं फिल्म के कलेक्शन में अब लगातार गिरावट देखने को मिल रही है...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Yodha Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'योद्धा' काफी लंबे समय से सुर्खियों में छाई हुई थी। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फैंस इस फिल्म की रिलीज का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लंबे समय से हाइप उठाने के बाद ये फिल्म शुक्रवार यानी की 15 मार्च को थिएटर्स में रिलीज हुई। पुष्कर झा और सागर आम्ब्रे के डायरेक्शन में बनी फिल्म ने पहले ही फिल्म थिएटर्स में अपने पैर जमा लिए हैं। इसी के साथ फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में भी लंबी छलांग मारी है। हालांकि, मंडे टेस्ट में फेल होने के बाद अब फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट नजर आ रही है।