दुनियाभर के तमाम विकसित देशों में रहने वाले भारतीयों को कई बार वहां के मूल निवासी दुत्कारते और उनका मजाक बनाते हैं। ऐसे मामले ऑस्ट्रेलिया से लेकर अमेरिका तक कई बार देखने को मिले हैं ताजा मामले में जब किसी अंग्रेज ने एक सिख की पगड़ी को बैंडेज बोलकर उसका मजाक बनाया तो उस सिख व्यक्ति ने इस अपमान का बदला लेने के लिए खरीद डाली करोड़ों रुपए कीमत वाली कई Rolls Royce कारें और उसके बाद कार और उनकी पगड़ी के कॉन्बिनेशन ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। आगे आप खुद देखिए।

 

सोशल मीडिया पर छाई रुबेन सिंह की पगड़ी और मैचिंग रॉयल रॉयस कारें

सोशल मीडिया पर अपनी कलरफुल पगड़ी और मैचिंग कारों के साथ तस्वीरें शेयर करने वाले जनाब का नाम है रुबेन सिंह। UK के रहने वाले रोबिन सिंह AlldayPa के CEO हैं। इसके अलावा फेमस क्लोथिंग ब्रांड MissAttitude के फाउंडर भी है। रुबेन सिंह को लोग ब्रिटिश बिल गेट्स के नाम से भी जानते हैं। इनके पास इतना पैसा है कि जब एक अंग्रेज ने इनकी पगड़ी को देख कर उसे bandage पुकारा और इनका मजाक बनाया तो यह बात उन्हें बुरी तरह खटक गई। इसके बाद अपनी पगड़ी के इस अपमान का बदला लेने के लिए रुबेन सिंह ने एक नया तरीका अपनाया।

 

महिलाओं के कपड़ों में बटन बाईं ओर क्यों होते हैं! इसका राज जान लीजिए, वर्ना महिलाएं क्या कहेंगी?

 

रुबेन सिंह की मिलिनेयर बनने की कहानी भी है लाजवाब

आपको बता दें कि रुबेन सिंह आजकल दुनिया भर के तमाम रईस लोगों में शुमार हैं। उन्होंने यूनाइटेड किंगडम में बहुत कम उम्र में ही अपना गारमेंट बिजनेस शुरू कर दिया था। बीच में एक ऐसा दौर आया जब उन्हें अपने बिजनेस में भारी नुकसान हुआ लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और आज वो फिर से बिजनेस की बुलंदियों पर हैं। उनके पास पैसों की कोई कमी नहीं है तभी तो अपनी पगड़ी की खातिर उन्होंनें इतनी महंगी कारें खरीद डालीं। Rolls Royce कारों के साथ इन तस्वीरों में कुबेर सिंह कुछ ज्यादा ही खास नजर आते हैं। Source


A4 पेपर यूज तो रोज करते हैं, पर A सीरीज के हर कागज की चौंकाने वाली कहानी सुनी है कभी?

Posted By: Chandramohan Mishra