दुनिया में सबसे पहले सिंथेटिक डाई की खोज करने वाले केमिस्ट सर विलियम हेनरी पर्किन का आज जन्मदिन है। इस खास मौके को गूगल ने पर्किन का डूडल बनाकर सेलिब्रेट किया है। 12 मार्च 1838 को इंग्लैंड में जन्में सर विलियम हेनरी पर्किन के इस डूडल को ब्रिटिश आर्टिस्ट सोनी रॉस ने तैयार किया है।


डूडल बनाकर जन्मदिन किया सेलिब्रेटदुनिया के मशहूर केमिस्ट सर विलियम हेनरी पर्किन का जन्म 12 मार्च 1838 को इंग्लैंड में हुआ था और उन्होंने दुनिया की सबसे पहली सिंथेटिक डाई 'मौविइन' की खोज की थी। बता दें कि गूगल ने पर्किन का जन्मदिन एक डूडल बनाकर सेलिब्रेट किया है। जानकारी के मुताबिक इस डूडल को ब्रिटिश चित्रकार सोनी रॉस ने तैयार किया है। इस डूडल को भारत, अमेरिका, इंडोनेशिया, जापान समेत कई अन्य देशों में देखा जा सकता है। ऐसे की डाई की खोज    
बताया जाता है कि पर्किन अपने एक असफल प्रयोग के बाद बीकर में पड़े गहरे रंग को साफ कर रहे थे और तभी उन्होंने जब अल्कोहल के साथ एक पदार्थ को मिक्स किया तो पदार्थ ने बैंगनी रंग का निशान छोड़ दिया। इस खोज के बाद उन्होंने इसका पेटेंट करा लिया और इसके बाद उन्होंने बड़े लेवल पर इस डाई का बिजनेस शुरू कर दिया, जिसका नाम 'मौविइन' रखा। राष्ट्रपति मैक्रों आज पत्नी संग घूमेंगे ताजमहल, इस साल ये विदेशी मेहमान भी कर चुके हैं ताज का दीदार50 साल पूरे होने पर सम्मान


बता दें कि साल 1906 में पर्किन को उनकी खोज के 50 साल पूरे होने पर नाइट की उपाधि से सम्मानित किया गया था। गूगल ने अपने इस डूडल के साथ यह भी बताया है कि इंग्लैंड की महारानी क्वीन विक्टोरिया ने भी साल 1862 की रॉयल एग्जिबिशन में मौविइन डाई से रंगा हुआ एक गाउन पहना था।

Posted By: Mukul Kumar