कम से कम उम्र में प्रेग्‍नेंट होने का किस्‍सा आपने कभी सुना है क्‍या। हां ज्‍यादा से ज्‍यादा 16 साल की उम्र में प्रेग्‍नेंसी के बारे में सुना होगा लेकिन यहां सामने आए एक मामले को सुनकर तो आप चौंके बिना रह ही नहीं पाएंगे। ये मामला है 6 साल के एक बच्‍च्‍ो के प्रेग्‍नेंट होने का। अजी रुकिए अभी तो आपका और भी चौंकना बाकी है। आपकी आंखें और भी बड़ी खुल जाएंगी जब आपको मालूम पड़ेगा कि ये 6 साल का लड़का है जो प्रेग्‍नेंट हुआ है।


ऐसा है ये मामला ये मामला है झारखंड के गढ़वा का। यहां का रहने वाला मासूम रितेश। डॉक्टरों ने इस कहानी के बारे में बताया कि ऐसा 5 लाख बच्चों में से किसी एक को होता है। उन्होंने बताया कि रितेश को पेट में दर्द की शिकायत हुई। उसे वहां से अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने बताया कि उसके पेट में गांठ हो सकती है। इस वजह से उसका ऑपरेशन करना पड़ेगा। उनकी सलाह पर उसका ऑपरेशन भी हो गया, लेकिन उसके बाद पता चला कि पेट में कोई गांठ नहीं है। अब यहां जो डॉक्टर्स ने बताया उसको सुनकर सभी दंग रह गए।  डॉक्टर्स ने बताया
डॉक्टर्स ने बताया कि उसके पेट में एक अविकसित भ्रूण है। उसके बाद एक बार फिर उसका ऑपरेशन करना पड़ा। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उस भ्रूण को बाहर निकाला गया। इसको लेकर जानकारों का मानना है कि मेडिकल साइंस में इस तरह की चीजें होना संभव है। उनका कहना है कि इसको ट्यूटो थ्योरी कहते हैं। इस थ्योरी में दो बच्चे एक साथ मां के गभी में होते हैं। ऐसे में विकास सिर्फ एक का ही हो पाता है। इस स्थिति में दूसरा अविकसित भ्रूण, विकसित बच्चे के पेट में चला जाता है। उसके बाद धीरे-धीरे विकसित होता है। भारत का 10वां मामला है ये ऐसा भी बताया गया है कि ये भारत में 10वां ऐसा मामला है। अब 6 साल के इस बच्चे के पेट से अविकसित भ्रूण निकलने पर पूरा का पूरा परिवार दंग रह गया। डॉक्टर्स ने उनको जब बच्चे के बारे में ऐसा बताया तो पहली बार में तो उनको यकीन नहीं हुआ। इसके बाद बच्चे के पिता ने बताया कि बीते चार महीने से बच्चा सही से खा-पी नहीं रहा था। वह काफी कमजोर भी हो गया था। उसके बाद जब ऐसा परिणाम सामने आया तो हर कोई सुनकर परेशान हो गया।

Posted By: Ruchi D Sharma