ALLAHABAD: डीएम संजय कुमार ने मंगलवार को यमुनापार के देवरा, सतपुरा, कंजासा सहित कई क्षेत्रों में हेलीकाप्टर के जरिए राहत सामग्री का वितरण कराया। उन्होंने लोगों से आपदा से न घबराने की अपील की है। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार, डॉक्टर और अन्य प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारियों की टीम तैनात कर दी है। इसके बाद डीएम ने एसएसपी के साथ हेलीकाप्टर से शहर के चांदपुर सलोरी, बघाड़ा, तेलियरगंज, राजापुर, करेली आदि इलाकों का हवाई सर्वेक्षण भी किया। उन्होंने अधिकारियों को एलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

धीमी हो गई नदियों की रफ्तार

उधर, मंगलवार दोपहर यमुना नदी मनकामेश्वर मंदिर के करीब पहुंच गई। इस समय जिले की आठ लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित है और अगले 48 घंटे तक राहत की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। यह देखते हुए शहर की जनता ने बाढ़ पीडि़तों की सहायता में पहल की है। सहायता मित्र मंडली ने कई क्षेत्रों में नाव से राहत सामग्री का वितरण किया। शहर उत्तरी भाजपा के डॉ। एलएस ओझा ने राहत शिविरों में मुफ्त हेल्थ चेकअप किया। धूमनगंज के नारायण स्वरूप हॉस्पिटल के डॉ। राजीव सिंह ने बाढ़ पीडि़तों फी इलाज का आश्वासन दिया है। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार जोगिंदर सिंह की देखरेख और गुरु तेग बहादुर खालसा ग‌र्ल्स कॉलेज के सहयोग से राहत शिविरों में 22 और 23 अगस्त को दो-दो हजार खाद्य पैकेट बांटे गए। उन्होंने ईश्वर से बाढ़ पीडि़तों को जल्द राहत दिए जाने की अरदास की है। बता दें कि मंगलवार को नदियों के बढ़ने की रफ्तार में कमी दर्ज की गई। गंगा एक और यमुना आधे सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ती रहीं।

जलस्तर पर नजर

डेंजर लेवल- 84.73 मीटर

फाफामऊ- 86.22 मीटर

छतनाग- 85.54 मीटर

नैनी- 86.06 मीटर

Posted By: Inextlive