बहुत दिनों से बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा की शादी की खबरों ने लोगों को गॉसिप करने की नई वजह दे दी है। दोनों के पैरेंट्स ने शादी की ऑफिशियल डेट का ऐलान कर दिया है। वहीं एक ओर खबर आ रही है कि सोनम के होने वाले पति आनंद आहूजा मुंबई पहुंच गए हैं। यहां देखें तस्वीरें...


कानपुर। द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक शादी के तीन दिन पहले आनंद दिल्ली से मुंबई पहुंच गए हैं। आनंद ने ब्लैक कलर की टी शर्ट के साथ क्रीम कलर की पैंट पहनी थी और इसके साथ ही नाइकी के शूज पेयर किए थे। - सोनम कपूर और आनंद ने साथ मिल कर डिसीजन लिया है कि वो अपनी शादी में कार्ड नहीं छपवाएंगे। दोनों ने इसी वजह से ई-इन्विटेशन बनवाया है और उसे ही ऑनलाइन रह कर करीबियों को भेज रहे हैं। - सोनम की शादी बांद्रा में स्थित उनकी आंटी के बंगले पर 8 मई साल 2018 को होगी। बता दें कि सोनम कपूर की शादी के ही दिन मुंबई के एक होटल में उनका ग्रैंड रिशेप्शन होगा। एक रिशेप्शन आनंद के होम टाऊन दिल्ली में भी होगा।


- कहा जा रहा है कि सोनम की शादी के संगीत में अर्जुन कपूर फिल्म माई नेम इज खान के गाने पर डांस करेंगे। वहीं जाह्नवी अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी के गाने मेरे हाथों में नौ-नौ चूडि़यां हैं पर डांस परफॉर्मेंस देंगी।   

शादी की तारीख से लेकर रस्मों तक जान लें सोनम कपूर व आनंद आहूजा की शादी से जुड़ी 10 खास बातेंसोनम कपूर 8 मई को ही बनेंगी आनंद की दुल्हनिया, दोनों के पैरेंट्स ने खुलासा करते वक्त फैंस से की ये विनती

Posted By: Vandana Sharma