भारतीय क्रिकेट टीम के फॉर्मर कैप्‍टन सौरव गांगुली को बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन कैब का अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया है। वेस्‍ट बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को यह घोषणा की। इसके साथ ही डालमिया के बेटे अभिषेक डालमिया को संयुक्‍त सचिव का पदभार सौंपा गया है।

अटकलें लगनी शुरु हो गईं थी
बंगाल के दादा यानी सौरव गांगुली के कैब अध्यक्ष बनते ही इस पद पर आसानी होने वाले व्यक्ित को लेकर असमंजस की स्थिति भी खत्म हो गई। हालांकि जगमोहन डालमिया के निधन के बाद अध्यक्ष पद के लिए गांगुली सबसे प्रबल दावेदार के रूप में माने जा रहे थे। ऐसे में ममता बनर्जी ने इन अटकलों को सही ठहराते हुए कैब के सीनियर अधिकारियों और राज्य सरकार के मंत्रियों के उपस्थिति में गांगुली का अध्यक्ष चुन लिया। उनका चयन निर्विरोध हुआ और घोषणा के बाद गांगुली ने सभी सहयोगियों को धन्यवाद भी दिया।
अभिषेक बने संयुक्त सचिव
अध्यक्ष पर की नियुक्ित के बाद डालमिया के पुत्र अभिषेक को भी कैब के संयुक्त सचिव का पदभार सौंपा गया। बता दें कि कैब में दो संयुक्त सचिव पद हैं जिसमें कि दूसरा पद सुबीर गांगुली के पास है। जो पहले से ही इस पद पर तैनात हैं। इसके अलावा कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी विश्वरूप डे संभालेंगे। इस मौके पर ममता बनर्जी ने कहा कि, यह फैसला कैब अधिकारियों ने मिलकर किया है। इससे राज्य में खेल को आगे बढ़ाने के लिए जरूरतमंद व्यक्ित की जरूरत थी। हालांकि सौरव गांगुली और ममता बनर्जी की एक दिन पहले मुलाकात भी हुई थी।  

inextlive from Cricket News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari