आपने अभी तक चोर आतंकी की जानकारी देने या फ‍िर पकड़वाने पर इनाम म‍िलते देखा होगा लेक‍िन क्‍या कभी भ‍िखार‍ियों के बदले ऐसा देखा है। शायद आपका जवाब नहीं होगा लेक‍िन ऐसा भी होता है। हाल ही में हैदराबाद में एक नया न‍ियम बना है। यहां पर तेलंगाना जेल विभाग भ‍िखारी की जानकारी देने वाले को बदले में 500 रुपये इनाम में दे रहा है।


भिखारियों पर पैनी नजर  जी हां इन दिनों हैदराबाद के तेलंगाना जेल विभाग का भिखारी पकड़वाने का मिशन काफी चर्चा में हैं। निजामों के शहर हैदराबाद में भिखारियों के उन्मूलन के लिए यहां पर भिखारी पता बताने वाले को इनाम दिया जा रहा है। ऐसे में यहां पर लोग भिखारियों पर पैनी नजर रखे हैं। जहां कहीं लोगों को भिखारी दिखाई देते हैं या फिर उनके ठिकानों का पता चलता है उनके बारे में तुंरत तेलंगाना जेल विभाग को जानकारी दी जाती है। आनंद आश्रम में प्रशिक्षण
इसके आलवा जो भिखारी शिक्षित नहीं हैं उन्हें आनंद आश्रम में प्रशिक्षण दिया जाएगा। अब तक यहां पर 741 पुरुष और 311 महिला भिखारियों को पकड़ा गया है। इनमें से 476 पुरुष भिखारी और 241 महिला भिखारियों ने दोबारा भीख न मांगने का वादा किया है। उन्होंने अपने बल पर दूसरा काम करने का वादा कर रिहाई पाई है। वहीं 2 बच्चे, 265 पुरुष व 70 महिला भिखारी फिलहाल आनंद आश्रम में रखे गए हैं।

Posted By: Shweta Mishra