उम्‍मीद वो शब्‍द है जिस पर दुनिया कायम है। हम आप को आज एक ऐसे बच्‍चे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके परिवार ने उसे मरने के लिए रोड पर छोड़ दिया था। वो कई दिनों से भूखा था। एक महिला ने उस बच्‍चे को देखा तो उसकी ममता जाग गई। महिला ने उस बच्‍चे को गोद ले लिया। एक साल बाद बच्‍चा स्‍वस्‍थ है। महिला ने सोशल मीडिया पर होप की तस्‍वीर शेयर करते हुए लिखा है कि होप अब स्‍कूल जाने के लिये तैयार है।


अफ्रीका पहुंची एक डेनिस महिला एंजा रिंग्रेन लोवीन को ये बच्चा मिला। लोवीन ने सबसे पहले उसे अपने हाथों से पानी पिलाया। बच्चा कई दिनों से भूखा था। उसके शरीर की हड्डियां भी नजर आने लगी थीं। रेसक्यू मिशन के दौरान एंजा ने उस बच्चे को देखा और उनकी ममता छलक उठी। एंजा ने लिखा कि इस बच्चे का नाम होप है। और होप अब स्कूल जाने के लिये तैयार हो चुका है। जब एंजा को होप मिला था उस समय उसकी हालत बहुत गंभीर थी। जब होप के बारे में दुनिया को पता लगा तो पूरी दुनिया से लगभग 1 मिलियन डॉलर उसके इलाज के लिये दिया गया। एंजा ने बताया कि 8 हफ्तों के बाद होप कुछ सामान्य हुआ।
एंजा ने एक बच्चे को दूध पिलाते हुए लिखा था कि दुनियाभर से हमे जो पैसा मिला उससे होप का इलाज हुआ। बचे हुये पैसों से एक क्लीनिक खोला गया और वहां बच्चों का इलाज किया गया। ये जगह सैकड़ों बच्चों को टार्चर होने से बचा सकती है।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra