सांप को फुफकारते तो अक्‍सर लोग सुनते हैं लेकिन उसके गाते हुए या अजीबोगरीब आवाज निकालते हुए सुनना मुश्‍किल है। हालांकि हाल ही में लखनऊ के करीब पकड़े गए एक सांप ने सबको चौंका दिया है। यह सांप फुफकारता नहीं बल्‍कि तरह-तरह की आवाजें निकालता है। कई बार इसकी आवाज पियानो जैसी लगती है। वन विभाग की टीम ने इस सांप को अपने कब्‍जे में ले लिया है।


लोगों के होश उड़ गए हाल ही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के शंकरनगर चौराहे के पास एक सांप पकड़ा गया है। यह सांप दूसरे सांपो से काफी अलग है। इस सांप को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग रही है। आखिर यह सांप फुफकारता नहीं बल्कि बोलता है। यह एक नहीं कई अलग-अलग आवाजें निकालता है। कई बार तो उसकी आवाज बिल्कुल म्यूजिक यंत्र पियानो जैसी लगती है। इसका रंग बिल्कुल काला है। इस समय इस सांप को वन विभाग की टीम ने अपने अंडर में ले लिया है। वन विभाग की टीम ले गई
हालांकि बाद में जब उसे पकड़ा गया तब यह साफ हो गया कि ये सांप ही अजीबोगरीब आवाजें निकाल रहा है। वहीं इस सांप को देखने के लिए वहां पर लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। वहीं इसकी जानकारी वन विभाग की टीम को दी गई। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने उसे वन विहार केन्द्र भेज दिया है। लोगों का कहना है कि ऐसा सांप पहली बार देखा गा गया है।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Shweta Mishra