दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अदालत से कांग्रेस सांसद शशि थरूर के खिलाफ उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर को आत्महत्या के लिए उकसाने और क्रूरता का आरोप तय करने का आग्रह किया है। बता दें कि 17 जनवरी 2014 को सुनंदा पुष्कर होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।


नई दिल्ली (एएनआई)। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अदालत से कांग्रेस सांसद शशि थरूर के खिलाफ उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर को आत्महत्या के लिए उकसाने ( IPC 306) और क्रूरता (Sections 498-A) का आरोप तय करने का आग्रह किया है। पुलिस ने स्पेशल सीबीआई जज अजय कुमार कुहर को बताया कि पुष्कर ने मानसिक यातना और एक्सट्रामैरिटल अफेयर की वजह से आत्महत्या की। पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट का हवाला देते हुए, वकील अतुल श्रीवास्तव ने अदालत में थरूर के खिलाफ हत्या के आरोप तय करने पर जोर डाला। श्रीवास्तव ने कहा, 'एक मेल में हमें सुनंदा पुष्कर का एक बयान मिला। उन्होंने कहा था कि अब उन्हें जीने की कोई इच्छा नहीं है और यहां तक उन्होंने अपनी मौत की प्रार्थना भी की।' दुबई में सुनंदा की अच्छी पहचान
इसके अलावा श्रीवास्तव ने अदालत को बताया कि दंपति मौत से पहले काफी समय से लड़ रहे थे। वे एक लड़की का नाम 'कैट्टी' और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मामलों को लेकर अक्सर लड़ते थे। श्रीवास्तव ने पुष्कर की दोस्त नलिनी सिंह द्वारा दिए गए एक बयान का हवाला देते हुए अदालत में कहा, 'पुष्कर ने उन्हें मेहर तरार नाम की महिला के साथ थरूर के अफेयर के बारे में बताया। उन्होंने जून 2013 में दुबई में तीन रातें बिताई थीं। चूंकि सुनंदा का दुबई में अच्छी पहचान थी, इसलिए उन्हें इसके बारे में आसानी से पता चल गया था।'लोकसभा चुनाव 2019 : शशि थरूर तिरुवनंतपुरम से लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस ने जारी की 27 उम्मीदवारों की चौथी सूचीनलिनी के पास आया था सुनंदा का फोननलिनी की ओर से श्रीवास्तव ने अदालत को बताया, 'नलिनी के पास सुनंदा का फोन आया। वह परेशान लग रही थीं और सिसक रहीं थीं। उन्होंने कहा कि थरूर और तरार ने एक दूसरे को रोमांटिक मैसेजेज भेजा है। एक मैसेज में थरूर ने कहा था कि वह चुनावों के बाद पुष्कर को तलाक देने वाले हैं।' इसके अलावा वकील ने सुनंदा के भाई आशीष दास का भी हवाला देते हुए बताया कि पुष्कर अपनी शादी को लेकर खुश थीं लेकिन अपने जीवन के अंतिम दिनों में वह काफी परेशान थीं। सभी दलीलें सुनने के बाद अदालत ने कहा कि थरूर के खिलाफ 17 अक्टूबर को आरोप तय किए जाने पर बहस होगी। बता दें कि 17 जनवरी, 2014 को सुनंदा पुष्कर होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।

Posted By: Mukul Kumar