बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सनी लियोनी की एक डरावने वाली तस्‍वीर सामने आई है। सनी ने अपने चेहरे पर काफी अजीबोगरीब मेकअप किया है। इस मेकअप के बाद सनी को चेहरा पूरी तरह से बदल जाएगा। आइए जानें क्‍या है इसकी वजह और किन-किन सितारों ने कराया ऐसा मेकअप....

1. सनी लियोनी :
आजकल बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी काफी चर्चा में हैं। सनी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तेरा इंतजार' की तैयारियों में बिजी हैं। इस बीच सनी ने सोशल मीडिया पर अपने मेकअप की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह चेहरे पर लेप लगाए हैं। यह प्रोस्थेटिक मेकअप है जिसकी बदौलत चेहरे का हुलिया पूरी तरह से बदल जाता है। सनी के अलावा और भी कई सितारों ने यह मेकअप ट्राई किया है।

3. राजकुमार राव :
हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म 'राब्ता' में राजकुमार राव 324 साल की उम्र के आदमी का किरदार निभा रहे थे। जब उनकी तस्वीर सामने आई तो उन्हें पहचान पाना बेहद मुश्किल था। शायद राजुकमार ने भी अपने आपको कई बार शीशे में देखा होगा।

5. ऋषि कपूर :
फ़िल्म 'कपूर एंड सन्स' में ऋषि कपूर एक 90 साल के बूढ़े इंसान का किरदार निभाया था। आप यह जानकार चौंक जाएंगे कि इस मेकअप पर 2 करोड़ रूपये लगे थे। ऋषि कपूर का यह ट्रांसफॉर्मेशन बेहद इम्प्रेसिव था।

7. ऋतिक रोशन :
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने भी धूम 2 में इस मेकअप का इस्तेमाल किया था। फिल्म में ऋतिक ने कई चेहरे बदले थे यह सिर्फ प्रोस्थेटिक मेकअप से संभव हो पाया था।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari