-बस एजेंट सुरेंद्र शर्मा के बेटे के साथ हुआ था आरोपियों का झगड़ा

-मनोज की तलाश में पहुंचे थे घर और मार दी पिता को गोली

-पुलिस ने दो क्रिमिनल्स को किया अरेस्ट

-गोली मारने वाला राजा शर्मा अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर

JAMSHEDPUR: नए साल में ओलीडीह थाना एरिया स्थित पंडित लाइन में घर के पास ही बस एजेंट सुरेंद्र सिंह की गोली मारकर हुई हत्या का खुलासा हो गया है। दोस्तों के साथ हुए झगड़े के बाद बदला लेने की नीयत से की गई कार्रवाई में सुरेंद्र की जान चली गई। पुलिस ने हत्या में शामिल दो युवकों को तो अरेस्ट कर लिया है, लेकिन शूटर सहित अन्य क्रिमिनल्स पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।

चार जनवरी हुई थी हत्या

चार जनवरी की रात करीब क्0 बजे बाइक पर सवार होकर क्ख् युवक सुरेंद्र सिंह के घर पहुंचे। वे सभी उनके बेटे मनोज की तलाश कर रहे थे। युवकों ने सुरेंद्र सिंह के घर पर पथराव भी किया। उनकी वाइफ धर्मशीला देवी ने घर का दरवाजा बंद करने की कोशिश की, तो युवकों ने धक्का देकर गेट खोल दिया और फायरिंग कर दी। गोली सीधे सुरेंद्र की खोपड़ी में लगी। उन्हें तत्काल एमजीएम हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मनोज की तलाश में गए थे घर

दीपक ने पुलिस को बताया कि उसकी शुभम से दोस्ती है। उसने बताया कि शुभम और विकास मंडल के बीच पहले से झगड़ा चल रहा था। चार जनवरी की रात करीब आठ बजे विकास मंडल ने अपने दोस्त मनोज सिंह (सुरेंद्र सिंह का बेटा), अमनदीप, मनीष यादव व अन्य के साथ मिलकर शुभम के दोस्त दीपक को पीटा था। दीपक शुभम के साथ ओलीडीह के राजा शर्मा से हेल्प मांगा। इसके बाद राजा शर्मा ने दीपक, शुभम व विकास गुप्ता के अलावा अपने अन्य सहयोगियों के साथ मनोज सिंह की तलाश की। सभी उसके घर पहुंचे और वहां उसके नहीं मिलने पर उसके पिता को गोली मार दी।

पहले दीपक हुआ अरेस्ट

सिटी एसपी कार्तिक एस ने बताया कि मामले की जांच के लिए डीएसपी पटमदा के नेतृत्व में टीम गठीत कर जांच शुरू हुई। हमलावरों में से एक को मृतक की वाइफ पहचानती थी। इस आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर नेम्ड एक्यूज दीपक कुमार को अरेस्ट कर लिया।

शूटर पुलिस की पकड़ से है दूर

पुलिस ने दीपक कुमार व विकास कुमार गुप्ता को अरेस्ट कर लिया है। गोली चलाने वाले राजा शर्मा के अलावा अन्य अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। सिटी एसपी ने बताया कि उनकी तलाश में टीम बनाकर छापेमारी की जा रही है और जल्दी ही सभी को अरेस्ट कर लिया जाएगा। सिटी एसपी ने बताया कि राजा पुराना क्रिमिनल है और पुलिस की उसपर नजर है। उसके खिलाफ पुलिस ने तड़ीपार की अनुशंसा भी की है।

Posted By: Inextlive