वार्ड-16 लाइव

-योगेश की पत्नी और भाभी ने भरा परचा तो सुशील फौजी के पिता मैदान में

-पहले पंचायत चुनाव की रंजिश अब तक, इस चुनाव की रंजिश कब तक?

Meerut : पिछले पंचायत चुनाव की रंजिश अभी तक निभा रहे हैं, इस बार की दुश्मनी क्या कराएगी? वार्ड-16 से एक बार फिर कुख्यात योगेश भदौड़ा और सुशील फौजी आ गए हैं। मंगलवार को योगेश की भाभी कविता और पत्‍‌नी सुमन ने परचा दाखिल किया तो वहीं इसी वार्ड से सुशील फौजी के पिता मंगल सेन मैदान में हैं। भदौड़ा क्षेत्र के गलियारे लहूलुहान हो सकते हैं, इस आशंका ने पुलिस-प्रशासन की नींद गायब हो चुकी है।

जुलूस में दिखाया जोश

जिला पंचायत चुनाव में नामांकन में योगेश भदौड़ा की भारी कविता भदौड़ा और सुशील फौजी के पिता मंगल सेन के साथ बड़ी संख्या में लोगों का जुलूस आया था, जिससे साफ हो गया कि दोनों ही प्रत्याशियों में टक्कर है। पुलिस के लिए यह चुनाव इसलिए चुनौती भरा भी है, क्योंकि गत पंचायत चुनाव में योगेश भदौड़ा की भाभी कविता के सामने सुशील फौजी के ताऊ कृष्णपाल उतरे थे। कृष्णपाल की जीत के बाद से दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष चल रहा है। जो आज तक जारी है।

मतदाताओं की मुश्किलें

योगेश और सुशील के चुनाव मैदान में आने से मतदाताओं की भी मुश्किलें बढ़ गई है, किससे वोट दें, क्योंकि दोनों ही जबरन वोटों को तोड़ने की कोशिश करेंगे। ऐसे में पूरा क्षेत्र में दो खेमें में जा सकता है।

कुख्यात के परिजनों की प्रोफाइल

कविता (योगेश की भाभी)

उम्र : 40 वर्ष

पता : ग्राम भदौड़ा, ब्लॉक रोहटा वार्ड : 16

जाति : जाट

एजुकेशन : 10 वीं

पार्टी : निर्दलीय

सुमन (योगेश की पत्‍‌नी)

उम्र : 40 वर्ष

पता : ग्राम भदौड़ा, ब्लॉक रोहटा वार्ड : 16

जाति : जाट

एजुकेशन : 12 वीं

पार्टी : निर्दलीय

मंगलसेन (सुशील फौजी के पिता)

उम्र : 51 वर्ष

पता : ग्राम भदौड़ा, ब्लॉक रोहटा

वार्ड : 16

जाति : जाट

एजुकेशन : 10 वीं

पार्टी : निर्दलीय

Posted By: Inextlive