Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सोशल मीडिया पर राज अनादकट और मुनमुन दत्ता की सगाई की खबरे काफी तेजी से फैली है। इसी बीच दोनों एक्टर्स ने इसपर सफाई देते हुए इसे सिर्फ और सिर्फ अफ्वाह बताया है...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Tapu Babita Engagement Photos: बीती रात सोशल मीडिया पर एक खबर आग की तरह फैल गई। जिसमें दावा किया गया कि फेमस सीरीयल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में पुराने टप्पू का रोल प्ले करने वाले एक्टर राज अनादकट और बबीता का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने वड़ोदरा में सगाई कर ली है। जी हां, बीती रात इस खबर ने हर तरफ सबको चौका दिया। खैर ऐसा पहली बार नहीं है। इससे पहले भी कई बार राज और मुनमुन की डेटिंग की खबरों ने खूब जोर पकड़ा है।

एक्टर्स ने खबरों को बताया फेक
इसी बीच दोनों ही एक्टर्स ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए इस खबर को जड़ से खारिज किया है। उन्होंने इसे पूरी तरह से बेसलेस और फेक बताया है। राज अनादकट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर लिखा कि, 'हैलो सबको, बस हम कुछ चीजों को क्लियर करना चाहते हैं, जो खबरें आप सोशल मीडिया पर देख रहे हैं वह झूठी और बेसलेस है। टीम राज अनादकट।' इसके अलावा मुनमुन दत्ता ने भी एक स्टोरी पोस्ट की जिसमें उनके हाथ में एक कॉफी मग दिख रहा है। जिसके साथ उन्होंने लिखा कि, 'फेक न्यूज तो चलती रहेगी। लेकिन मेरी गर्ल गैंग के साथ शाम की चाय को कोई नहीं बीट कर सकता।'

Posted By: Anjali Yadav