बॉलीवुड स्टार किड्स के चर्चे तो अक्सर होते रहते हैं पर सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर की बात ही अलग है। जब भी नजर आते हैं तो एक नए अवतार में। कभी मां करीना कपूर की गोद में बैठे दिखते हैं तो कभी पापा सैफ अली खान के साथ खेलते नजर आते हैं। इस बार तैमूर न मां करीना और न ही पिता सैफ अली खान की गोद में दिखे बल्कि खुद अपने पैरों पर चलते दिखे। देखें तस्वीरें...


कानपुर। तैमूर इस बार किसी की गोद में नहीं मां करीना की उंगली पकडे़ घर से निकलते दिख रहे हैं। करीना और तैमूर दोनों ही कैजुअल लुक में दिख रहे हैं। करीना ने सफेद रंग की कैमीसोल के साथ ब्लैक कैजुअल पैंट पहन रखा है। वहीं तैमूर ने पिंक एंड व्हाइट कलर की टी शर्ट के साथ ब्लैक लूज पैंट पहना है। - इन दिनों तैमूर अपने प्लेस्कूल में बिजी हैं। वैसे जब भी तैमूर घर से बाहर कदम रखते हैं अपनी क्यूटनेस की वजह से हमेशा ही लाइम लाइट में आ जाते हैं। कभी स्पोर्टी लुक में नजर आते हैं तो कभी फॉर्मल लुक में। इस बार कैजुअल नजर आ रहे हैं।
-
करीना और सैफ अक्सर तैमूर की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया करते हैं। अब तो तैमूर को कैमरे की ओर देख कर पोज देने की आदत हो गई होगी। देखें मां करीना की उंगली पकड़ कर किस तरह चलना सीख रहे हैं नन्हें तैमूर।  

काला हिरण शिकार केस में बरी होने के बाद तैमूर-करीना संग यूं रिलैक्स करते दिखे सैफ अली खानमहबूब स्टूडियो में मॉम करीना के साथ फिर दिखे तैमूर

Posted By: Vandana Sharma