- ग्यारह साल की तेजस्वी बनाती है एक साथ दो तस्वीर

- दोनों हाथों से एक साथ लिख सकती है तेजस्वी

Meerut : फिल्म थ्री ईडियट्स के प्रिंसिपल वीरू सहस्त्रबुद्धि उर्फ वायरस को शायद आप नहीं भूले होंगे। फिल्म में उन्हें दोनों हाथों से लिखते हुए भी आपने देखा होगा। अगर आपको ऐसे ही प्रतिभा के बारे में बताया जाए तो शायद आप इस फिल्मी बातें कहें, लेकिन हम आपको रील लाइफ नहीं रियल लाइफ की बात बता रहे हैं। आइए आपको मिलवाते हैं मेरठ की 'वायरस' से

दोनो हाथों से लिखने में है महारथ

ग्यारह साल की तेजस्वी को कोई भी देखेगा तो वह कुदरत का करिश्मा ही कहेगा। पंचशील कॉलोनी गढ़ रोड निवासी तेजस्वी को दोनों हाथों से एक साथ दो भाषा फटाफट लिखने की महारथ हासिल है। वह न केवल दो भाषाओं को एक साथ लिख सकती है, बल्कि दो तस्वीरों को भी एकसाथ बनाने का हुनर रखती है। इसका फायदा उसे होमवर्क करने में भी मिलता है। वह एक साथ दो सब्जेक्ट के होमवर्क करती है। इसके लिए उसे गॉड गिफ्ट मिला हुआ है।

किसान की बेटी है तेजस्वी

तेजस्वी त्यागी के पिता कुलदीप त्यागी खेती करते हैं और मां संगीता त्यागी हाउस वाइफ है। तेजस्वी एमपीजीएस शास्त्रीनगर में क्लास छह की छात्रा है। उसके पिता ने बताया कि जब वह बहुत छोटी थी तो उसने उल्टे हाथ से लिखना शुरू किया था। उसे घर में इसके लिए डांटा भी जाता था। फिर उसने थोड़ा बहुत सीधे हाथ से लिखना शुरू किया। पिता कुलदीप ने बताया कि जब वह चार साल की हुई तो अपने आप वह दोनों हाथों से लिखने लगी थी। उसने सबसे पहले इंग्लिश लेंग्वेज को लिखना शुरू किया था, उसके बाद हिंदी और संस्कृत भी लिखने लगी थी और अब वह आर्ट भी दोनों हाथों से कर लेती है।

इतनी जल्दी लिख लेती है

वह दोनों हाथों से सीधा और उल्टा बहुत ही जल्दी लिख लेती है। मां संगीता ने बताया कि तेजस्वी दोनों हाथों से इंग्लिश और हिंदी के ख्0-ख्0 ्रशब्द लिख लेती है।

एक साथ दो सब्जेक्ट का होमवर्क

उसकी इस प्रतिभा का फायदा उसे अपने होमवर्क में भी मिलता है। वह जब भी अपना होमवर्क करने बैठती है तो दो सब्जेक्ट की कॉपियां एंड बुक्स एकसाथ लेकर बैठती है। वह एक ही साथ दो होमवर्क कर लेती है। तेजस्वी आर्ट के दो चित्र एकसाथ बना लेती है। पिता कुलदीप ने बताया कि उसके इस हुनर के लिए उसे ख्0क्ब् में कलकी के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णन ने सर्टिफिकेट व शिल्ड देकर सम्मानित किया था।

Posted By: Inextlive