तापमान में बेताहाशा बढ़ोतरी की वजह से सरकार ने 47 राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है। देश में कुछ ऐसे भी इलाके हैं जहां भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।


कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। जापान ने संडे को हीट स्ट्रोक अलर्ट जारी किया। हाई टेम्प्रेचर की वजह से देश के कई हिस्सों में भयंकर गर्मी पड़ रही है। वहीं देश में कुछ ऐसे इलाके भी हैं जहां मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टर एनएचके ने लोगों को चेतावनी दी है कि गर्मी अपने पीक पर है क्योंकि राजधानी टोक्यो सहित कुछ स्थानों पर टेम्प्रेचर लगभग 40 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। इन्वायरमेंट बदलाव की वजह से कहीं हीट स्ट्रोक तो कहीं भारी बारिश हो रही है।जापान में अब तक का हाईएस्ट टेम्प्रेचर रिकाॅर्ड
सरकार ने देश के 47 प्रान्तों में से 20 के लिए हीटस्ट्रोक अलर्ट जारी किया है। ईस्ट एंड साउथ वेस्ट में लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। जापान में अब तक का हाईएस्ट टेम्प्रेचर रिकाॅर्ड किया गया है। हीटस्ट्रोक से ब्रेन, किडनी और बॉडी पार्ट्स को नुकसान पहुंच सकता है। इससे हार्ट अटैक और सांस संबंधी दिक्कतें पैदा हो सकती हैं। शरीर पर प्रतिकूल असर को देखते हुए सरकार ने नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया है।कुछ स्थानों पर चार दशक में सर्वाधिक तापमान


जापान मेट्रोलॉजिकल एजेंसी के मुताबिक, टोक्यो के नॉर्थ में गुनमा प्रान्त के किरयू शहर में पारा 39.7 सेल्सियस और वेस्टर्न टोक्यो में हाचियोजी में टेम्प्रेचर 38.9 सेल्सियस तक पहुंच गया है। जापान का अब तक का हाईएस्ट टेम्प्रेचर 41.1 सेल्सियस दर्ज किया गया। 2018 में कुमागाया शहर के सैतामा में सबसे पहले इतना टेम्प्रेचर दर्ज किया गया था और फिर 2020 में हमामात्सू शहर के शिजुओका में दर्ज किया गया था। वेदर एजेंसी के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को कुछ स्थानों पर चार दशक से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। इसमें फुकुशिमा प्रान्त का हिरोनो शहर 37.3 सेल्सियस और हॉट स्प्रिंग रिजॉर्ट शहर नासुशिओबारा 35.4 सेल्सियस शामिल है।

Posted By: Inextlive Desk