आपको पता है क्‍या पर्दे पर अंगूठी नींबू मिर्ची नग और धागे आदि को अंधविश्‍वास बताने वाले ये बॉलीवुड स्‍टार निजी जिंदगी इनके आदी हैं। शायद नहीं तो चलो आज हम आपको बताते हैं। रियल लाइफ में आपके फेवरेट बॉलीवुड स्‍टार सफलता की नई ऊंचाइयां छूने के लिए टोना-टोटका तक अपनाते हैं। अंधविश्‍वास को मानने में भी पीछे नहीं हटते हैं। ऐसे में आइए आज जानें अंधविश्‍वासी बॉलीवुड सेलेब्‍स के बारे में...


शाहरुख खान: शाहरुख खान अपनी कारों के लिए हमेशा नंबर 555 को प्राथमिकता देते हैं। इसके अलावा उन्होंने भी एक ताबीज पहना है।बिपाशा बसु: बिपाशा बसु हर शनिवार को नींबू मिर्ची जरूर खरीदती है। उसे अपने घर पर लगाती हैं। रणवीर सिंह: रणवीर सिंह के घुटने में एक धागा बंधा हैं। यह धागा उनकी मां ने तबियत खराब होने पर बांधा था। सलमान खान: सलमान खान अपने हाथ में एक लकी चार्म के रूप में ब्रेसलेट पहनते हैं। वहीं फिल्मों को ईद के मौके पर रिलीज का प्लान करते हैं।कैटरीना कैफ: कैटरीना कैफ फिल्म की रिलीज के पहले अजमेर दरगाह जाती हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Shweta Mishra