अक्‍सर लोग कहते हैं कि जैसा बाप वैसा ही बेटा। कहीं तक यह बात सच भी है। अगर आपको यकीन न हो तो क्रिकेट की दुनिया में ही देख लीजिए। यह हम नहीं बल्‍कि यहां मौजूद रिकॉर्ड कह रहे हैं। आज क्रिकेट कुछ परिवारों का खानदानी खेल बन गया है। जहां पर बाप की तरह बेटों ने भी क्रिकेट को ही अपनी दुनिया बनाई। आइए जानें क्रिकेट के इन 10 मशहूर परिवारों के बारे में...


योगराज सिंह भी भारतीय टीम के खिलाड़ी रहे हैं। इन्होंने भारत के लिए 6 वन डे और 1 टेस्ट मैच खेला है। आज इनके बेटे युवराज सिंह भी क्रिकेट में ही परिवार का नाम रोशन कर रहे हैं। सुनील गावस्कर भारत के क्रिकेट के मशहूर बल्लेबाजों में एक हैं। सुनील विश्व क्रिकेट में 3 बार खेले हैं। खेल जगत के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित सुनील का बेटा रोहन भी इसी दुनिया से जुड़ा है। किक्रेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का बेटा भी अर्जुन भी यहीं पर अपना करियर बना रहा है। अर्जुन अभी अंडर-16 में क्रिकेट खेल रहा है। वह काफी मेहनत कर रहा है।
आज मोहम्मद कैफ भी भारतीय क्रिकेट में एक जाने-माने बल्लेबाज हैं। यह काफी अच्छा खेलते हैं। यह रेलवे और उत्तर प्रदेश के डोमेस्टिक क्रिकेटर रहे मोहम्मद तारिफ के बेटे हैं। मोहम्मद शमी आज भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं। यह क्रिकेटर तौसिफ अली के बेटे हैं। तौसिफ लोकल लेवल के क्रिकेट में फास्ट बॉलर रहे हैं।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Posted By: Shweta Mishra