सत्‍य-अहिंसा का संदेश देने वाले महात्‍मा गांधी आज इस दुनिया में न होकर भी अपने होने का अहसास कराते हैं। 2 अक्‍टूबर 1869 को जन्‍में गांधी जी ने अपने जीवन में कुछ ऐसी बातें कही जिन पर ही गांधीवाद बेस्‍ड है। देश्‍ा को आजादी दिलाने व उसका मतलब समझाने में इनकी अहम भूमिका रही। इन्‍हें सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में दुनिया में ख्याति प्राप्त है। ऐसे में आज इस विशेष दिन जानें उनकी कही 10 खास बातें...


महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। बाद में ये पूरी दुनिया में बापू जी के नाम से फेमस हुए। 13 साल की उम्र में शादी होने के बाद भी गांधी ने अपनी पढ़ाई को गम्भीरता से लिया। वह पढाई के लिए इंग्लैंड तक गए थे। साबरमती आश्रम से जुड़े रहने की वजह से इससे इनका अटूट रिश्ता माना गया। इन्हें 'साबरमती का संत' की उपाधि भी मिली थी।  महात्मा गांधी को कई बार बड़े पुरस्कारों के लिए चुना गया। उन्हें एक नहीं पांच बार नोबेल पीस प्राइज के लिए नामांकित किया गया था।
आज वर्तमान में महात्मा गांधी जी के नाम से पूरे भारत में 53 मुख्य मार्ग हैं। वहीं विदेशों में 48 सड़के गांधी जी के नाम पर हैं।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Shweta Mishra