विश्व भर में आज एक अप्रैल को एक-दूसरे को मूर्ख बनाने की होड़-सी लगी है। लोग अपने-अपने तरह से इस दिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक दूसरे को फूल बनाने में जुटे हैं। इस का सेलिब्रेशन लगभग पूरी दुनिया में हो रहा है। ऐसे में आइए इस खास दिन पर 1 अप्रैल से जुड़ी कुछ ऐसी खास बाते जो शायद ही आपने सुनी हों...


एडिबल बुक डे: फ्रेंच में यह दिन एडिबल बुक डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन यहां पर इस बुक के महान लेखक जीन एंथेल्म ब्रिलिएंट सैवरिन 1755-1826 का बर्थडे भी सेलिब्रेट होता है।  फॉसिल फ्यूल्स डे: फर्स्ट अप्रैल 2004 से फॉसिल फ्यूल्स डे के रूप में मनाया जाना जाने लगा है। इस दिन लोगों को एक विशेष तरह की एनर्जी मिलती है। मछली दिवस के रूप में: 16वीं शताब्दी के बाद फांस में यह दिन मछली दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिनों लोगों के पीठ पर मछली के स्टीकर लगाए जाते हैं। शेर की धुलाई देखने: 1 अप्रैल 1698 को लंदन के एक टॉवर में काफी संख्या में लोग बेवकूफ बने थे। यहां पर लोग शेर की धुलाई देखने गए थे। मजा-काट दिवस:
डेनमार्क में 1 मई को 'मजा-काट' के रूप में जाना जाता है जिसका मतलब 'मे-कैट' होता है। यह अप्रैल फूल जैसा ही होता है।सिंगर सुसान का जन्म: 1 अप्रैल को सिंगर सुसान बॉयले का जन्म 1961 में हुआ था।डिशवॉशर बेचा गया:


1 अप्रैल, 1889 को, शिकागो में पहले डिशवॉशर बेचा गया। इसके आविष्कारक जोसफिन कोचरन का कहना था कि यह उसके नौकर से अधिक तेजी से धोता है।

inextlive from Spark-Bites Desk

Posted By: Shweta Mishra