आज भी जब करेंसी यानी की मुद्रा की बात आती है तो लोग सिक्‍कों और नोटों की बात करने लगते हैं। बड़ी संख्‍या में लोग बस इन्‍हीं चीजों को करेंसी के रूप में देखते हैं लेकिन आज हम आपको करेंसी कैटेगरी में आने वाली कुछ और चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। जो यहां नहीं तो कहीं और बहुमूल्‍य मुद्रा के रूप में गिनी जाती हैं क्योंकि हर एक मुद्रा के पीछे एक बड़ा कारण जो है। ऐसे में आइए जानें ऐसी 10 करेंसी के बारे में...


याप का राई पत्थर:

राई पत्थर आज भले ही यहां कम इस्तेमाल होता हो, लेकिन यह माइक्रोनेशिया प्रशांत द्वीपों में बहुत कीमती है। यह पत्थर चूना पत्थर पड़ोसी देश पलाऊ से इन जगहों पर आयात किया जाता है।


इस्लामी सिक्के:
इन सिक्कों का बड़ा महत्व है। हाल ही सोशल मीडिया पर इसकी तमाम तस्वीरें भी वायरल हुई हैं। कहा जा रहा था कि पुराने दौर के सोने के सिक्के इराकी दिनार को देखकर ही बनाए गए हैं। इसमें कुरआन के मुताबिक गेंहू के ठंडल उकेरे गए हैं।

जर्मन नोटगेल्ड:
यह जर्मनी में की नोट गेल्ड करेंसी है। प्रथम विश्व युद्ध और उसके बाद के विनाशकारी घटनाओं के दौरान जर्मनी इस करेंसी का लंबे समय तक उत्पादन नहीं कर सकी। हालांकि उस दौर में यह एक आपाताकालीन मुद्रा के रूप में देखी गई थी।


जायरे के नोट:

जायरे के नोट भी आज असामान्य मुद्रा के रूप में जाने जाते हैं। जब 1997 कांगो में जायरे की सरकार थी उस समय मुद्रा की कमी का सामना करना पड़ा। उस समय इन नए नोटो को मुद्रित किया गया।

डिज्नी डॉलर:

डिज्नी डॉलर भी काफी बहुमूल्य है। 1987 में इसे कैलिफोर्निया और फ्लोरिडा में पार्क आदि में इसे आज भी खर्च किया जा सकता था। इसके अलावा अमेरिका रिसॉर्ट्स, डिज्नी की दुकानों पर भी खर्च होती थी।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Shweta Mishra