क्‍या खुश रहने के लिए वाकई सिर्फ पैसों की जरूरत है। नहीं ऐसा बिल्‍कुल नहीं है। खुशियां कभी भी पैसों की मोहताज नहीं रहीं। इस बात का प्रत्‍यक्ष सबूत प्रस्‍तुत कर रहा है हाल ही में नवीनतम गैलप हेल्‍थवेज़ की ओर से किया गया एक सर्वे। ये सर्वे किया गया है दुनिया के सबसे खुशहाल देशों पर। इस सर्वे का परिणाम सामने आने पर इसने सभी को चौंका दिया। चौंकाया इसलिए क्‍योंकि ये देश सूची में सबसे खुशहाल तो हैं लेकिन धनवान नहीं। ऐसे में एक निष्‍कर्ष ये निकला कि किसी भी देश या इंसान को खुशी ढूंढने के लिए पैसों की जरूरत नहीं। आइए जानें कौन-कौन से देश हैं शामिल इन धनवान नहीं बल्कि खुशहाल देशों की सूची में।

पनामा
गैलप हेल्थवेज़ की ओर से किए गए इस सर्वे में पनामावासियों को इस धरती पर सबसे ज्यादा खुश लोगों में गिना गया। वैश्विक रैंकिंग में इसे मध्य अमेरिकी पड़ोसियों संग सबसे व्यस्त शिपिंग मार्गों में सबसे ऊपर रखा गया। इनका प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद सिर्फ $US11,036 ($14,265) होने के बावजूद ये धरती पर सबसे ज्यादा खुश लोगों में से हैं। ये हाल तब है जब इनके उत्पादों की ये संख्या ऑस्ट्रेलिया से छह गुना कम है।

प्यूर्टो रिको
प्यूर्टो रिको उत्तर अमेरिका महाद्वीप में केरिबियन क्षेत्र का एक राष्ट्रमंडल है। यहां की वादियों और लोगों से मिलकर आप भी खुश हो जाएंगे। इसका कारण है कि इन लोगों को खूबसूरत प्रकृति के बीच खुश रहने का तरीका आता है। यहां के लोगों के लिए खुश रहने का मतलब है अपने परिवार और अपने आसपास खुशियां ढूंढना।
 
ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया ऐसे 50 खुशहाल देशों की सूची में 40 वें स्थान पर है। वैसे ये देश इस रैंकिंग में फिर भी अमेरिका, न्यूजीलैंड और आयरलैंड से पीछे है। इसके बावजूद यहां के लोगों को खुशी है कि वह इस सूची में शामिल है। यहां के लोगों ने अपने खुश रहने का एक कारण अपने मन के मुताबिक काम करना भी बताया। उनका कहना है कि वह वही करते हैं, जिसमें उनके मन को खुशी मिले।

रूस
इस सूची में रूस 47वें स्थान पर है। बताया जा रहा है कि ये पूरा परिणाम 146,000 इंटरव्यूज़ पर आधारित है। रूस पूर्वी यूरोप और उत्तर एशिया में स्थित एक विशाल आकार वाला देश। कुल 1,70,75,400 किमी के साथ यह विश्व का सब्से बड़ा देश है। इसी के साथ ही पूरी दुनिया में अब इस देश ने खुशहाल होने का भी हक अपने नाम करा लिया है।

न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड इस सूची में 29वें नंबर पर है। यहां के लोग ज्यादा जिंदादिली और शांति से जीने वाले दिखाई देते हैं। इनके बीच पहुंचकर आप खुद को अपने आप ही खुश महसूस करने लगेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि ये अपने आसपास नकारात्मकता को जगह ही नहीं बनाने देते।

Hindi News from World News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma