तकरीबन तीन साल पहले वीडियो गेम एंग्री बर्ड्स पे बेस्ड फ़िल्म का पहला पार्ट आया था। तीन साल के इंतेज़ार के बाद आई है इसकी दूसरी किश्त आइये पता करते हैं कैसी है ये।


कहानी :बर्ड्स आइलैंड और पिग आइलैंड पे आया है संकट, भुला के अपने गिले शिकवे अब लड़ने चले हैं वो साथ मे।समीक्षा :पिछली एंग्री बर्ड्स फ़िल्म के मुकाबले ये वाली बेहतर है। इसकी कहानी में दम है और स्क्रीनप्ले बेहतर लिखा हुआ है। एनिमेशन भी बढ़िया है। ये ट्रूली बच्चो की फ़िल्म है और बच्चों को ये फ़िल्म काफी पसंद आएगी। मैंने इसका हिंदी वर्सन देखा है और यकीन मानिए बहुत दिनों बाद कोई हिंदी डब फ़िल्म के डायलॉग ने फ़िल्म देखने के एक्सपेरिएंस को एक अलग लेवल तक एंजोयबल बना दिया है। जल्द ही डायरेक्टर बन कर फ़िल्म के डाइलॉग राइटर तरणवीर सिंह ने बड़े ही मज़ेदार हिंदी डायलॉग लिखे है, उसके लिए उनको फुल मार्क्स। फ़िल्म का 3D कनवरसन भी अच्छा है।वॉइस ओवर :
कपिल शर्मा की आवाज़ इतनी अल्टर्ड है कि पता ही नहीं चलता कि कपिल शर्मा की आवाज़ है। कीकू शारदा एक परफेक्ट एनीमेशन वौइस् हैं सबसे ज़्यादा मज़ा उनके डायलॉग में आता है। बाकी सब का काम बढ़िया है।कुलमिलाकर बढ़िया फ़िल्म है, अपने बच्चों को ज़रूर दिखाइए।रेटिंग : 3.5 स्टार्सReview by: Yohaann Bhaargava

Posted By: Mukul Kumar