सूनसान सड़कें सनसनाती ऊंची खंडहर वाली इमारतें रात के अंधेरें में अजीब सी परछाईयां... ये चीजें अक्‍सर ही फिल्‍मों में देखने को मिलती है। वह भी खासकर हॉलीवुड फिल्‍मों लेकिन अगर आपसे यह कहा जाए तो ये सारी चीजें सिर्फ कैमरे में नहीं बल्‍िक हकीकत में अभी भी दुनिया में हैं। जापान कैलीफोर्निया और बोडी जैसे कई देश ऐसे हैं जहां पर अभी ये डरावने खास घोस्‍ट टाउन मौजूद हैं। जो कभी किसी हादसे का शिकार हुए हैं या फिर लोग इन इलाकों को छोड़कर कही ओर बस गए हैं। सबसे खास बात तो यह है कि इन देशों के इन डरावने घोस्‍ट टाउन के दरवाजे पर्यटकों के लिए खुले हैं।

प्रिप्याट यूक्रेन:
यूक्रेन का प्रिप्याट भी आज घोस्ट टाउन के रूप में जाना जाता है। अप्रैल 1986 में यहां पर चेरनोबिल बिजली संयंत्र मंदी में चला गया। उसके बाद धीरे धीरे ये एक घोस्ट टाउन में बन गया है। ये शहर आज पूरी दुनिया में मशहूर है। इसके अलावा यहां पर न्यूक्िलयर डिजास्टर का भी अहम रोल है इसे  घोस्ट टाउन बनाने में न्यूक्िलयर डिजास्टर का भी अहम रोल है।


यहां भी क्िलक करें:
तस्वीरों में देखें: हिम्मत है! तो जाइए, अभी भी खुले हैं इन डरावने 'घोस्ट टाउन' के दरवाजे

ओरडऔर सुर ग्लेन फ्रांस:
दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान यहां का यह ओरडऔर सुर ग्लेन पूरी तरह से बर्बाद हो गया था। जून 1944 में यहां पर करीब 400 लोंगो को जिंदा जला दिया गया था। इसके बाद जो लोग नाजियों के आतंक से बचे थे वह भी यहां से छोड़ कर चले गए थे। आज यह गांव घोस्ट टाउन के नाम से जाना जाता है।

 
बोडी कैलीफोर्निया:
बोडी कैलीफोर्निया के घोस्ट टाउन को देखकर एक क्लासिक सीन की फीलिंग आती है, लेकिन इसे देखकर काफी डर लगता है। इसके अंदर अतीत को समेटे हुए कई बड़ी रहस्यमयी चीजें हैं जिन्हें देखकर लोग कांप जाते हैं।

इंबर इंग्लैंड:
यह घोस्ट टाउन अपने अंदर आज भी पुरानी खंडहर वाली इमारत में इतिहास बयां करते दृश्य और काफी पुराने दौर की और भी कई खतरनाक चीजें समेटें हैं। यह घोस्ट टाउन घूमने के लिए काफी दूर दूर से पर्यटक आते हैं। 1943 में द्वितीय विश्व यु्द्ध के लिए सैनिको ने प्रशिक्षण के दौरान इसे ऐसा बना दिया था1

फोर्डलैंडिआ ब्राजील:
यहां का यह घोस्ट टाउन पूरी तरह से सुपर नेचुरल हैं। इनमें न कोई आर्टीफिशल डेकोरेशन हुआ है और न किसी हाईटेक प्रणाली का इस्तेमाल हुआ है। यहां 1928 में एक रबर का प्लांटेशन हुआ करता था, लेकिन 1945 में विश्वयुद्ध के बाद यह बर्बाद हो गया था।

inextlive from Spark-Bites Desk

courtesy_mail on line

Posted By: Shweta Mishra