आधुनिक समय में एक से बढ़कर एक हाईटेक कंप्‍यूटर इस्‍तेमाल किए जाने लगे हैं। कंप्‍यूटर से लेकर लैपटॉप या फिर टैबलेट ये सभी डिवाइस इतनी स्‍मार्ट बन गई हैं कि लोग इससे अलग नहीं रह सकते। लेकिन हमें यहां तक पहुंचने में कई दशक गुजर गए। क्‍या आप जानते हैं कि पहला पर्सनल कंप्‍यूटर आज ही के दिन यानी 12 अगस्‍त 1981 को लॉन्‍च किया गया था। जिसे IBM ने बनाया था। इसका वजन 9.5 किग्रा था और कीमत तकरीबन 1500 डॉलर थी। इससे पहले कंप्‍यूटर पर्सनल यूजेस के लिए नहीं उपलब्‍ध थे। तो आइए जानते हैं कि कंप्‍यूटर के बारे में पहली पीढ़ी से लेकर अब तक का सफर कैसा रहा......


गिनती करने के लिए बना कंप्यूटर30,000 साल पहले यानी कि आदिकाल में जब कोई सुविधांए नहीं थी। उस समय मानव ने गणना करने के लिए पत्थरों और हड्डियों का सहारा लिया। आदिमानव इनको कुरेदकर लकीरें खींच देते थे जो गिनती के काम आती थी। इसके बाद जैसे-जैसे धीरे-धीरे विकास होता गया और यह गणना करने वाली मशीन आज कंप्यूटर के रूप में जानी जाती है। अगर साक्ष्यों के आधार पर मानें तो पहला कंप्यूटर अबेकस कहलाता है, जो गणना के काम आता था। इसका आविष्कार करीब 4,000 साल पहले हुआ था। बाद में फिर और बदलाव हुए मानव ने नेपियर बोन का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया। फिर जैसे-जैसे मानव मस्ितष्क का विकास हुआ गणना करने के लिए गियर मशीन और उसके बाद इलेक्ट्रिकल मशीनों का इस्तेमाल होने लगा।  The Fourth Generation :-
1971 से लेकर अभी तक फोर्थ जेनरेशन का दौर चल रहा है। इसमें IC को माइक्रोप्रोसेसर में तब्दील कर दिया गया। इसमें एप्पल से लेकर माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्ग्ज कंपनियां उभरकर सामने आईं और लोगों को एक स्मार्ट कंप्यूटर देखने को मिला। आज हम घरों, ऑफिसों और नोटपैड का इस्तेमाल कर रहे हैं ये सभी माइक्रोप्रोसेसर पर वर्क कर रहे हैं। ये कंप्यूटर काफी स्मार्ट और हाईटेक हैं। हालांकि अब इसके आगे की तैयारी भी शुरु हो गई है। जोकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को ध्यान में रखकर बनाए जा रहे हैं। Courtesy : ptc.dcs.edu

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari