The Kerala Story Boxoffice Collection Day 18: फिल्म 200 करोड़ छूने के काफी करीब है। मूवी हर दिन एक नए कलेक्शन के साथ सामने आ रही है और लोगों को ये काफी ज्यादा पसंद भी आ रही है...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। The Kerala Story Boxoffice Collection Day 18: 5 मई को रिलीज हुई फिल्म 'द केरल स्टोरी' अपने ट्रेलर रिलीज के बाद से ही काफी विवादों से घिरी है। फिल्म को रिलीज हुए दस दिन पूरे हो चुके है। पहले वीकेंड पर धमाकेदार कमाई करने के बाद अब फिल्म अपने दूसरे वीकेंड पर भी तहलका मचाने में कामयाब रही। फिल्म को लेकर देश भर के कई हिस्सों में फैले विवाद का असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नही दिख रहा है। फिल्म थिएटर्स में धीरे-धीरे अपने पैर जमाते हुए 198 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। मूवी हर दिन एक नए कलेक्शन के साथ सामने आ रही है और लोगों को ये काफी ज्यादा पसंद भी आ रही है।

DOUBLE CENTURY… #TheKeralaStory will hit ₹ 200 cr TODAY [Mon; Day 18/twitter.com/hashtag/Hindi?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#Hindi film to cross the coveted number in 2023, after #Pathaan [Jan 2023 6.60 cr, Sat 9.15 cr, Sun 11.50 cr. Total: ₹ 198.97 cr. #India biz. Nett BOC. #Boxoffice pic.twitter.com/PIdIwl4c8J

— taran adarsh (@taran_adarsh) May 22, 2023

200 करोड़ क्लब में जल्द एंट्री करेगी फिल्म
इस फिल्म ने रिलीज के दिन 8 करोड़ की कमाई की। इसके बाद पहले वीकेंड पर फिल्म ने शनिवार को 11.22 करोड़ और रविवार को 16.40 करोड़ अपने नाम किए। अब बात करें सोमवार की तो इस दिन भी फिल्म ने ताबड़तोड़ कलेक्शन किया या यूं कहे कि ओपनिंग डे से ज्यादा कलेक्शन किया। वीकेंड के बाद सोमवार 8 अप्रैल को फिल्म 10.07 करोड़ कमाने में कामयाब रही। वहीं मंगलवार की बात करें तो इसके खाते में 11.14 करोड़ आकर गिरे। फिल्म रिलीज के छठवें दिन 12 करोड़ कमाए और सातवें दिन 12.50 करोड़ की कमाई की। फिल्म रिलीज के नेक्स्ट फ्राइडे फिल्म ने 12.30 करोड़ अपने नाम किए। अब बात करें दूसरे वीकेंड की तो शनिवार को 19.50 करोड़ और रविवार को 23.75 करोड़ कमाए। अब तीसरे वीकेंड की बात करें तो फिल्म ने शुक्रवार को 6.60 करोड़ कमाए, शनिवार को 9.15 करोड़ और रविवार को 11.50 करोड़ अपने नाम किए। इसी के साथ फिल्म का 17वें दिन तक का ओवरआल कलेक्शन 198.97 करोड़ हो गया है। उम्मीद है कि सोमवार का कलेक्शन जोड़ने के बाद फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

View this post on Instagram A post shared by Adah Sharma (@adah_ki_adah)

क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म में केरल का वो मंजर दिखाया गया जहां 32000 लड़कियों को बहला-फुसलाकर इस्लामिक-लव जिहाद का शिकार बनाया गया। यही नही इसके बाद एक मिशन के तहत उन्हें आईएसआईएस की आतंकी गतिविधियों का भी हिस्सा बनाया गया। इस फिल्म के जरिए ऑडियंस को उन कॉलेज में पढ़ने वाली मासूम लड़कियों का दर्द महसूस करने का मौका मिला जिनका ब्रेन वाश करके उनकी जिंदगी को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया गया। फिल्म रिलीज के बाद भी देश के कई हिस्सों में इसे लेकर विवाद चल रहे हैं। वहीं कई शहरों में इस फिल्म की स्क्रीनिंग तक बंद कर दिया गया है।

Posted By: Anjali Yadav