ब्याज न देने पर सूदखोर ने महिला को दी देहव्यापार कराने की धमकी
ब्याज न देने पर दी देहव्यापार में घसीटने की धमकीझांसी के प्रेमनगर निवासी एक युवक ने इलाके के ही सूदखोरों से दस हजार रूपये का कर्ज लिया। सूदखोर ने बताया कि अब वह व्यक्ति उसका ब्याज नहीं चुका पा रहा है। व्यक्ति ने सूदखोरों पर अरोप लगाते हुए कहा कि सूदखोर कह रहे हैं कि सूद समेत पैसे वापस करो नहीं तो पत्नी को देह व्यापार कराकर रुपए वसूलेंगे। महावीरनुपरा मोहल्ले में रहने वाली विनीता बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा दे रही है। पिछले महीने जरूरत पड़ने पर उसके पति ने एक सूदखोर से दस हजार रुपए उधार लिए थे। जिसे बाद में चुका दिया गया। महिला ने आरोप लगाया है कि कर्ज चुकाने के बाद भी सूदखोर उससे और आठ हजार रुपए ब्याज के तौर पर वसूल कर रहे हैं। ये है पूरा मामला
महिला ने बताया कि उसके पति प्राईवेट कर्मी हैं। घर में इतनी आमदनी नहीं है कि इतने पैसे अब वह दे पाएं। इसके चलते सूदखोर पति के साथ अक्सर गाली-गलौज कर धमकाने लगा। रविवार देर शाम सूदखोर अपने तीन साथियों के साथ उसके घर पहुंचा और उसके पति के साथ मारपीट करने लगा। पति को पिटते देख जब महिला उसे बचाने आई तो सूदखोर और उसके साथियों ने महिला को बुरी नियत से पकड़ लिया। महिला ने खुद को छुड़ाने की कोशिश की तो दबंगो ने उसे पीट दिया। दबंग महिला को अपने साथ जबरन यह कहते हुये ले जाने लगे कि वह उससे देह व्यापार कराकर अपने रुपए वसूलेगा। यह सुनते ही उसने व उसके पति ने शोर मचाया। शोर सुनकर आस-पास के लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। भीड़ देख दबंग वहां से भाग निकले। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह इसकी शिकायत लेकर थाने गई थी। लेकिन वहां उसे धक्के मार कर भगा दिया गया। परेशान महिला ने घटना की शिकायत एसएसपी कार्यालय में की है।