अगर आप से कोई कहे कि किसी आलसी को ढूंढना है तो आप थोड़ी देर सोचेंगे कि कैसे किसी आलसी को ढूंढा जाये पर जनाब वैज्ञानिको ने एक आदमी बल्कि नहीं पूरे पांच ऐसे देश ढूंढ निकाले हैं जो आलसी नहीं महाआलसी हैं।

स्टेनफोर्ड यूनीवर्सिटी ने की रिसर्च
यूएस की स्टेनफोर्ड यूनीवर्सिटी में स्मार्टफोनों पर अध्यन कर के एक अनोखा डाटा तैयार किया है। यूनीवर्सिटी ने इस डाटा की सहायता से विश्व के पांच माहाआलसी देशों के बारे में रिसर्च की है। यूनीवर्सिटी ने एक खास एप्लीकेशन के जरिये सात लाख लोगों पर रिसर्च की है। कंपनी ने इसके जरिये उनके पूरे दिन की दिनचर्या के बारे में जाना है।
1- इंडोनेशिया
महाआलसी देशों की सूची में पहले नंबर पर इंडोनेशिया है। इंडोनेशिया में प्रति व्यक्ति एक दिन में 3513 स्टेप्स चलता है।
2- साऊदी अरब
महाआलसी देशों की सूची में दूसरे नंबर पर साऊदी अरब है। यहां के लोग एक दिन में 3807 स्टेप्स एक दिन में चलते हैं।
3- मलेशिया
महाआलसी देशों की सूची में तीसरे नंबर पर मलेशिया है। यहां एक दिन में लोग 3963 स्टेप्स चलते हैं।
4- फिलीपिंस
विश्व में महाआलसी देशों की सूची में चौथे नंबर पर फिलीपिंस है। यहां के लोग एक दिन में 4008 स्टेप्स चलते हैं।
5- साउथ अफ्रीका
माहाआलसी देशों की सूची में पांचवे नंबर पर है साउथ अफ्रीका। यहां के लोग एक दिन में 4105 स्टेप्स चलते हैं।

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra