कभी सुना है आपने कि किसी मां ने इंसानी बच्‍चे को नही बल्‍कि हूबहू मेंढक जैसे दिखने वाले जीव को जन्‍म दिया हो। चौंक गए न आप भी ये सुनकर लेकिन ऐसा हकीकत में हुआ है। ऐसा हुआ है जिम्‍बाब्‍वे में। यहां एक महिला आठ महीने की प्रेग्‍नेंसी के बाद लेबर पेन के कारण अस्‍पताल पहुंची। अस्‍पताल में उसको लेबर रूम में ले जाया गया। पूरी प्रक्रिया के बाद जब महिला ने बच्‍चे को जन्‍म दे दिया तो उस बच्‍चे को देख्‍ा सभी लोग दंग रह गए। कारण था कि वो बच्‍चा मेढक सरीखा जीव था।


इनके साथ हुई ये घटना जिम्बाब्वे में गोकवे टाउन की रहने वाली एक महिला। इस महिला का नाम है प्रीशियस न्याथी। इस महिला को पूरे आठ महीने की प्रेग्नेंसी थी। आठवें महीने में ही इन्हें लेबर पेन उठने लगा। दर्द बढ़ने पर परिवार वाले इनको अस्पताल ले गए। यहां इनकी हालत देखने के बाद डॉक्टर्स इनको लेबर रूम में ले गए। पढ़ें इसे भी : हाथी भी बोलते हैं थैंक्यू, वीडियो में देखिए मदद मिलने के बाद हाथी ने कैसे किया शुक्रियाजानकारों ने बताया कि...


जानकार सूत्रों ने बताया कि लेबर रूम में दर्द से कराहती प्रीशियस ने एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन इस बच्चे को देखकर डॉक्टर तक हैरान थे। दरअसल ये नॉर्मल बच्चा नहीं था। बल्कि ये हूबहू मेढक जैसा ही जीव था। यही नहीं जन्म लेते ही इस जीव ने दम तोड़ दिया। इसके आगे सूत्रों ने ये भी बताया कि मरने के बाद आखिर में गांववालों ने उसे लोगों के बीच में जला भी दिया। पढ़ें इसे भी : तस्वीरों में देखें दुनिया के सबसे उम्रदराज मंगेतर, 106 की दुल्हन ने 40 साल छोटे दूल्हे से की मंगनीऐसा कहना है मां का

अस्पताल के लोगों ने भी इस पूरी घटना की बात को स्वीकार किया। सभी इंसान से पैदा हुए इस जीव को देखकर सक्ते में थे। सूत्रों ने बताया कि इस बच्चे की मौत गोकवे डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में हुई। वहीं इसको जन्म देने वाली मां न्याथी का कहना है कि ये उनकी जिंदगी का सबसे खराब अनुभव था। इसको ताउम्र वह कभी नहीं भूल पाएंगी। पढ़ें इसे भी : वायरल वीडियो : आंखों की गोटियों से खेलना इस लड़के का है शौक

Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Ruchi D Sharma